राशिफल / राशिफल 12 अक्‍टूबर: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा

NavBharat Times : Oct 12, 2019, 06:46 AM
मेष:

आज चंद्रमा का संचार दिन-रात मीन राशि पर हो रहा है। इससे कुछ राशियों को लाभ भी होगा। जानिए क्‍या कहती है आपकी राशि…

आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। निवेश के मामले में या फिर कोई डील करने से पहले अच्‍छी तरह से सोचसमझ लें और अपना फायदा-नुकसान देखकर ही कोई सौदा पक्‍का करें। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

विशेष उन्नतिकारक दिन है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। मित्रों से भी आज हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपका खुलकर प्रदर्शन कर सकेंगे। भाग्‍य आज 75 फीसदी आपका साथ देगा।

मिथुन:

कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। कहीं घूमने बाहर भी जा सकते हैं। भाग्‍य आज 70 फीसदी आपका साथ देगा।

कर्क:

यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिल रहा है। उन्नतिकारक दिन है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे, आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। भाई या बहन किसी के कारण आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। भाग्‍य आज 68 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है, गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज कोई विश्‍वासपात्र भी आपको धोखा दे सकता है। रुपये-पैसों के मामले में भी निर्णय सोचसमझकर करें। भाग्‍य आज 50 फीसदी आपका साथ देगा।

कन्या:

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। शाम के वक्‍त आपके घर मेहमान आ सकते हैं। उनका स्‍वागत अच्‍छे से करें। अतिथि देवता के समान होता है। शादी ब्‍याह की बात भी चल सकती है। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

तुला:

धनदायक दिन है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के कारण विशेष चिंता रह सकती है। खर्च भी बढ़ सकता है। कुल मिलाकर आजका दिन आपके लिए मिलाजुला है और भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे, नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। दोस्‍तों के साथ मौज-मस्‍ती में समय बीतेगा। लेकिन वाहन ध्‍यान से और सावधानी से चलाएं। जांच-परखकर ही विपरीत लिंग के व्‍यक्ति पर भरोसा करें। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

धनु:

क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक वाद-विवाद से बचें, मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन के मामले में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण उत्‍पन्‍न हो सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। दिन शुभ है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्‍य लें। रुपये-पैसे के मामले में भी आपकी स्थिति में सुधार होगा। आज आपके घर में कोई म‍ेहमान भी आ सकता है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

धनागमन कहीं से होगा। धन निवेश भी कर सकते हैं, लाभ के योग हैं। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। आपके पुराने रुके पड़े काम भी आज फिर से शुरू हो सकते हैं। आज आपके लिए दिन शुभ है। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ समय सुख से बीतेगा। भाग्‍य आज 76 फीसदी आपके साथ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER