राशिफल 12 जून 2020 / चंद्र मंगल संयोग देखें किन 5 राशियों के लिए मंगलकारी

NavBharat Times : Jun 12, 2020, 06:30 AM
मेष:

Horoscope Today आज का राशिफल 12 जून आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में हो रहा है। इसी राशि यह दिन-रात संचार करेंगे। चंद्रमा का यह संचार आज आपको कैसे प्रभावित कर रहा है देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे:-

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कुछ आकस्मिक लाभ भी हो सकता है। आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है। भाग्य 85% साथ देगा।

वृषभ:

आज आपके अंदर जरूरतमंदों के प्रति दया भावना रहेगी। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। आज का दिन आपका व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भाग्य 87% साथ देगा।

मिथुन:

आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरूष की कृपा से अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। कुछ माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी। आजकल की सक्रिय राजनीति में व्यस्त रहेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। भाग्य 70% साथ देगा।

सिंह:

आज दिनभर प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। आपको जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। कारोबार में अकस्मात आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अपेक्षित समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पीछे पड़ा रहेगा, उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या:

आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, आज वह रूकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। भाग्य 88% साथ देगा।

तुला:

आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख समाचार प्राप्त होगा। यात्रा को इस समय अवॉइड करना ही बेहतर होगा। वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आमबात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़े की किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। भाग्य 87% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। भाग्य 65% साथ देगा।

धनु:

आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा को महामारी के दौर में टालने में ही भलाई है। सभी कार्य पूर्ण होंगे। जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

मकर:

आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं। भाग्य 87% साथ देगा।

कुंभ:

आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आप फालतू के कामों में ना उलझें। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। भाग्य 88% साथ देगा।

मीन:

आज धन के अपव्यय का योग है। इस समय किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी को भी इस वक्त परेशानी नहीं है। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो किसी जानकारी के व्यक्ति से गंभीरता पूर्वक संपर्क करें। भाग्य 75% साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER