राशिफल 17 जून 2020 / कर्क राशि के लिए शुभ दिन, आपका दिन कैसा बीतेगा

NavBharat Times : Jun 17, 2020, 07:33 AM
मेष:

Horoscope Today, (आज का राशिफल) 17 जून बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में हो रहा है। अपनी राशि से 10 स्थान में चल रहा चंद्रमा आज कर्क राशि के लिए बेहद लाभप्रद है। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है आइए देखें।

कार्यक्षेत्र में आज कई नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 84% साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। ट्रांसफर का भय बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरह से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। कोई रूका कार्य पूरा होगा। मंदिर में धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

कर्क:

जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद आपको धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 87% साथ देगा।

सिंह:

मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्य 88% साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें। प्रिय वस्तु की हानि का योग बन रहे है। धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। आज ज्यादा बातचीत में समय नष्ट ना करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्य 60% साथ देगा।

तुला:

आसपास की बिजनस यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्य 85% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। इस समय सक्रिय रहकर कार्य करें और सुअवसर को हाथ से न जाने दें। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। भाग्य 84% साथ देगा।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। घर से मास्क लगाकर ही घर से निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर:

किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम आएगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के मन में किसी प्रतियोगिता की वजह से निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। भाग्य 70% साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

मीन:

शुभाशुभ दोनों प्राकर के फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। भाग्य 82% साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER