राशिफल 2 मार्च 2021 / वृष राशि पर आज सितारे हैं मेहरबान, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

Zoom News : Mar 02, 2021, 07:45 AM
मेष:

2 मार्च मंगलवार को चंद्रमा दोपहर बाद कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में रहकर शुभ योग बना रहे हैं। ऐसे में वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और लाभप्रद रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जाानने के लिए देखिए आज का राशिफल…

आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍तता भरा बीतेगा। कोई विशेष प्रकार की व्‍यवस्‍था बनाने में बीतेगा। संसार के लोगों के प्रति आपका नजरिया आज काफी बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपको लाभ हो। आज आपके परिवार में खुशियां आएंगी और कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। सभी कार्य समय से पूर्ण होने से मन में संतोष रहेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी मन प्रतिष्‍ठा में भी वृद्धि होगी। धन संपत्ति की प्राप्ति होगी और मान सम्‍मान बढ़ेगा। आज आपके लिए उत्‍तम प्रकार की संपत्ति प्राप्‍त करने का दिन है। आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और व्‍यापारियों को उनका फंसा हुआ पेमेंट भी मिल सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी भी बन सकते हैं और आपको सफलता प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए काफी बिजी रहने वाला है और आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको संतान के किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है, लेकिन उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। कोर्ट-कचहरी का चक्‍कर आपको काटना पड़ सकता है और इसमें भी आपका काम बन सकता है। आज घर में सभी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और मन में खुशी रहेगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और राशि स्‍वामी की कृपा से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो रही है। आज के दिन शुभ मामलों में आपका खर्च भी होगा, लेकिन आपको ऐसा पैसा खर्च करने में खुशी होगी व मन में संतोष का भाव रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार भी प्राप्‍त हो सकता है। परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन होने से परिवार में एकता रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपका शुभ है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। परिवार में सुख समृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि होगी और सभी रुके काम बन जाएंगे। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यापार में सहयोगियों से आपको मदद प्राप्‍त होगी और आपको अपने प्रॉजेक्‍ट में सफलता प्राप्‍त होगी। सच्ची निष्‍ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। क्रोध पर काबू रखने से आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और परोपकार के काम में मन लगेगा। आज के दिन समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और भाई-बहनों से भी आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन खास है और व्‍यापारियों को भी आज के दिन अच्‍छा लाभ प्राप्त होगा। कोई डील आप फाइनल कर सकते हैं, किसी भी प्रकार के कागजों पर हस्‍ताक्षर करने से पहले सभी पहलू जांच लें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज के दिन आनंद में वृद्धि होगी। महिलाओं के सौन्दर्य में वृद्धि होगी और आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन खास है और उन्‍हें सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में आज आय के नए साधन बन सकते हैं और परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय का लाभ उठाएं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज दिन आपके लिए शुभ है और आपको विजय की प्राप्ति होगी। शत्रुओं के इरादे नेस्‍ताबूत होंगे और आपको सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार में समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रॉजेक्‍ट में सफलता प्राप्‍त होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपका अच्‍छा दिन बीतेगा। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। कोषवृद्धि में वृद्धि होने से आपके कई काम आसानी से बन जाएंगे और सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। भाग्‍य के सहारे आप हर प्रकार की समस्‍या का समाधान कर सकेंगे और घर में खुशहाली आएगी। संतान आपकी बात सुनेगी और सभी तरफ से आपको समय की अनुकूलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपके राशि स्‍वामी की ओर से आपको दिन की शुभता का संकेत मिल रहा है। दिन अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहा है और कई रुके बनने जा रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे का समय और व्‍यस्‍तता वाला हो। कार्यक्षेत्र में सभी लोग आपसे खुश रहेंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए भाग्‍यवृद्धि का है। धन और कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रुओं के प्रयास विफल होंगे और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सफलता की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और मंगलमय परिवर्तन होंगे। आपके धन में आज वृद्धि होगी और आपके आय के स्रोत में बढ़ेंगे। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होगा और कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और मनोरथसिद्धि होगी। आपके घर में भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर में खुशहाली आएगी। अगर आपके घर में बच्‍चे विवाह योग्‍य हैं तो उनकी बात आगे बढ़ सकती है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। शाम के वक्‍त घूमने का प्‍लान बन सकता है। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER