राशिफल 20 मई / आज आपको विशेष सावधानी रखनी होगी, कोई वस्तु के गुम होने की आशंका है

NavBharat Times : May 20, 2020, 07:38 AM
मेष:

Horoscope Today आज का राशिफल 20 May आज चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में हो रहा है। वृष राशि वालों को इससे अपने सामानों का ध्यान रखना होगा, मिथुन राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सभी 12 राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा जानिए विस्तार से, बात करते हैं सबसे पहले मेष की…

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए राहत एवं सुख सुविधाओं से भरा रहेगा। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। नई ऊर्जा का संचार मन को प्रसन्न रखेगा। जिससे घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप खाने में कोई नई चीज बनाने में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। कोई वस्तु के गुम होने की आशंका है अथवा प्रियजन से वाद-विवाद टकराव हो सकता है। खर्च आज अधिक रहेगा और सावधानीपूर्वक ही प्रियजनों एवं बड़े बुजुर्गों से वार्तालाप करें। घर से बाहर निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से ढक लें और जरूरी कार्य होने पर ही जाएं। हो सके तो आज वाहन न चलाएं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिसके कारण मन में उल्लास रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी और मित्रों का सहयोग एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करवाएगा। परिवार के लोगों के सहयोग से आज आपकी पुरानी कोई योजना शुरू हो सकती है और इसमें आपको पूर्ण लाभ होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। जितना आप कर्म करेंगे उसी अनुपात में लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें तो सब कुछ सही रहेगा। व्‍यापारियों को आज कोई नया अनुबंध करने से पहले सभी कागजों को परख लेने की जरूरत है। वरना आगे चलकर कोई समस्‍या सामने आ सकती है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज सिंह राशि वालों का भाग्य उनका साथ देगा। कई दिनों से चली आ रही मानसिक उलझनों से आज राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी और साथ में अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार के लोगों से भी मदद मिलेगी। आज आपको अचानक से कोई लाभ हो सकता है और कहीं से रुका धन भी मिल सकता है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

कन्या राशि वालों को आज वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए। अनावश्यक कार्य के लिए बाहर ना निकलें। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, इसलिए परिवार के साथ ही समय व्यतीत करें। आज के दिन सतर्क होकर कार्य व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही से आपको गंभीर समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा एवं नई संभावनाएं लेकर आया है। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर आज आपको मिलेंगे। सोच समझकर कार्य व्यवहार करने से लाभ प्राप्त होगा। आज आप अधिक व्‍यस्‍त रहेंगे तो थकान हो सकती है। इसलिए सेहत का ध्‍यान रखें। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज धन प्राप्ति का योग है कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होगा। शत्रु आज निर्बल रहेंगे और नई योजनाओं को अति शीघ्र क्रियान्वित करें। समय आपके पक्ष में है।

इस वक्‍त किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा और मुनाफा भी मिलेगा। दोस्‍तों और परिजनों के साथ से विकास होगा। मन का काम होने से प्रसन्‍नता रहेगी। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिश्रित शुभाशुभ फल प्रदान करेगा। एक तरफ मन में उदासी रहेगी तो दूसरी तरफ भविष्य की रणनीति मन में चल रही होगी। धीरे-धीरे आपका भाग्योदय होने वाला है। अतः संयमपूर्वक समय व्यतीत करें। दांपत्‍य जीवन में भी मधुरता आएगी और आपको जीवनसाथी की बातें प्रभावित करेंगी। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज मकर राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। अगर बहुत महत्वपूर्ण न हो तो नया कार्य आज प्रारंभ न करें। पहले का अधूरा अथवा रुका हुआ कार्य पहले निपटाकर ही आगे बढ़ें। किसी काम की शुरुआत करने से पहले उसमें नफा नुकसान समझ लें और फिर आगे बढ़ें। मेहनत से सफलता मिलेगी और भाग्‍य आज 68 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए मंगलमय है जितना आप कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। पराक्रम में सफलता के कारण मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी और अपनों के बीच आपको असीम खुशी मिलेगी। लॉकडाउन से पहले का आपका कोई रुका हुआ काम अब बन सकता है। तो प्रयत्‍न करते रहें। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला है। ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर आज आपको यह कहावत चरितार्थ करनी होगी। बिना चिंता किए दिन व्यतीत करना होगा। वरना बिना वजह की बातों में फंसकर खुद के साथ-साथ औरों को भी तनाव देंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं आस-पास मन बहलाने के लिए घूमने भी जा सकते हैं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER