राशिफल 23 नवंबर 2020 / वृष राशि के लिए रोमांटिक दिन, आपका दिन कैसा बीतेगा

Zoom News : Nov 23, 2020, 09:19 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 23 नवंबर सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। अक्षय नवमी के अवसर पर चंद्रमा का यह संचार साथ में रवियोग और हर्ष योग की मौजूदगी कई राशियों के लिए शुभ फलदायी है। वृष राशि के लोग आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। मिथुन राशि के लोग टीम वर्क से सफलता पाएंगे, देखिए आपका दिन कैसा बीतेगा

आज का दिन आपके लिए शुभ है और यदि कोई आपसे आज आर्थिक मदद मांगे तो जरूर करें। आपको इससे पुण्‍य की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और इस यात्रा से लाभ होता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपका समस्‍याओं को सुलझाने में बीत सकता है। किसी प्रतियोगिता में छात्रों को आज सफलता प्राप्‍त हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। जो लोग प्रेम के पथ पर हैं, उन्‍हें भविष्‍य में पूरी सफलता प्राप्‍त होगी और आपको आज निवेश के मामलों में लाभ होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है, इसलिए आपके अंदर सुनने की क्षमता होनी चाहिए। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉबलम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे और आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। आपको सफलता पाने के लिए इस वक्‍त थोड़ा सा प्रयास करने की जरूरत है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। आपके लिए यह समय अच्‍छा है। लाभ उठाइए। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज ग्रहों की स्थिति आपको लाभ देगी और आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वादविवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। आप इस वक्‍त कोई नई डील को साइन कर सकते हैं। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें, तभी आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज के दिन आप काम के बोझ से दबे रहेंगे। आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। बिजनस में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो सकते हैं और संभव है कि आज के दिन आप कुछ लोगों को उधार भी दें। आज के दिन आप कुछ जरूरी शॉपिंग कर सकते हैं। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। इससे आपका समय खराब होगा और आपको कोई लाभ नहीं होगा। आपके ऑरिज़नल आइडियाज पसंद किए जाएंगे। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको काफी व्‍यस्‍तता रहेगी और आपको काम में फंसना पड़ सकता है। दिन के पहले भाग में संभव है कि कोई जरूरी आपके सामने आकर खड़ा हो जाए और आपको इसमें अपना समय देना पड़े। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें। फालतू खर्च आपको मुश्किल में डाल सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए उत्‍रदायित्‍व प्राप्‍त हो सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहस न करें। यह सब घर की शांति के लिए अच्‍छा नहीं है। आपका मन किसी कारण से परेशान हो सकता है। अगर कोई आपको राय दे सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाए। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज सुबह से ही आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और मन प्रसन्‍न व आनंदमय रहेगा। नौकरी के मामले में आपको आज सफलता प्राप्‍त हो सकती है। आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। आपको इस वक्‍त काम बनता हुआ दिख सकता है। अपनी उमंगो पर काबू रखें। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। आपको मन लगाकर अपने काम को पूरा करना होगा। अभी की गई मेहनत ही आपको भविष्‍य में लाभ प्रदान करने वाली होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं और अपने काम से काम रखें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने समाज के लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मन पूरी तरह से आपका साथ देगा। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER