राशिफल 24 जून 2020 / कर्क राशि में चल रहा चंद्रमा, इन 4 राशियों के लोगों की मौज

NavBharat Times : Jun 24, 2020, 08:29 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 24 जून बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात कर्क राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर से कर्क राशि वालों का दिन सुखद और लाभप्रद रहेगा, इसके अलावा कई अन्य राशियों के लिए भी दिन आनंददायक रहने वाला है, आपके लिए आज दिन कैसा रहने वाला है जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे…

आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। वहीं पत्‍नी की सेहत खराब होने की वजह से परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। व्‍यस्‍तता अधिक होने से आज थकान हो सकती है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

दिन का आरम्भ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ की पूरी उम्‍मीद है। सभी का सहयोग, कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मगर कोई भी निर्णय जल्‍दी में न करें ताकि आगे जाकर आपको पछताना पड़े। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। जमीन जायदाद खरीद के मामले में सारे कागजात अच्‍छे से परख लें, और तभी कोई फैसला लें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज भाग्‍य आपका 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

मीन:

बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER