राशिफल 26 जनवरी 2021 / गणतंत्र दिवस, जानें आज सितारों के योग संयोग का राशियों पर कैसा रहेगा असर

Zoom News : Jan 26, 2021, 07:42 AM
मेष:

26 जनवरी दिन मंगलवार को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज सूर्य और गुरु मकर राशि में है, इन दोनों ग्रहों की आज वही स्थिति है जिसमें हमारा देश गणतंत्र घोषित हुआ था। आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में हो रहा है। बुध का संचार कुंभ में और शुक्र वृश्चि में केतु के साथ स्थित हैं। मंगल मेष में चल रहे हैं। ग्रहों के इस संयोग का सभी राशियों पर कैसा असर रहेगा, आइए देखें क्या कहते हैं, आपके सितारे…..

आज का दिन आपके लिए शुभ है और शासन की ओर से आपको सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का प्रयास फलदायी हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्‍छे मित्र भी बनेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन अन्‍य दिनों की तुलना में काफी व्‍यस्‍त रहेगा। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, वरना चोट भी लग सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है और आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में निवेश करने की जरूरत हो तो दिल खोलकर करें, लाभ मिलने की उम्‍मीद है। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है और आपको फिजूल के खर्चों से बचने की जरूरत है। किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ बाधा आ सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक गाने और बजाने में रुचि बढ़ेगी। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज भाग्‍य के लिहाज से आपके लिए अच्‍छा दिन है। आपको परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और बढ़ेगा। आज के दिन आपको ननिहाल पक्ष से प्रेम और स्‍नेह मिल सकता है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखेंगे तो आशीर्वाद पाएंगे। आज के दिन आपके कुछ कार्य पूर्ण होने से मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा और मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में आपको कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता बढ़ेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होगा। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज सुबह से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आज आप अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। आज आप व्‍यर्थ खर्च भी कर सकते हैं। आज के दिन आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्‍वार्थ या फिर मजबूरी समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सबकी सेवा भी करेंगे और आपको इसका अच्‍छा फल भी प्राप्‍त होगा। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा और आपको इसका अच्‍छा परिणाम भी प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपका मन अशांत रहेगा और आपके प्रयास को असफलता मिल सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास आज निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। यदि कोई विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज आपको भाग्‍य का 56 फीसदी साथ मिलेगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी ज्ञात हो रहा है और आपके विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचिपूर्ण भाग लेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम से लेकर रात तक पेट में दर्द होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है जो आपको परेशान करने वाले होंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें। भविष्य में लाभ होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन शुभ है और बुद्धि विवेक से आपको नई-नई खोज करने में रुचि पैदा होगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा। शाम को कहीं आस-पास घूमने का भी प्‍लान बन सकता है, जो मजेदार होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए बहुत खास होगा और पुत्र या फिर पुत्री से संबंधित कोई विवाद आपका सुलझ जाएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। आज आपको कहीं से मूल्‍यवान वस्‍तु की भी प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER