28 जनवरी 2021 / आज का राशिफल पौष पूर्णिमा पर ग्रहों का शुभ संयोग, जानें अपना राशिफल

NavBharat Times : Jan 28, 2021, 08:52 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 28 जनवरी गुरुवार को चंद्रमा अपनी राशि कर्क में मौजूद रहेंगे। जहां चंद्रमा का सूर्य, गुरु, शनि, शुक्र 4 ग्रहों के साथ समसप्तक योग बना रहेगा। स्वराशि के चंद्रमा साथ ही गजकेसरी योग और इसके ऊपर शुक्र का मकर में प्रवेश इन घटनाओं के बीच षौष पूर्णिमा का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे….

आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप काफी हद तक अभी तक अपने आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। आज के दिन आपके घर में विवाह योग्‍य लोगों की शादी की बाद चल सकती है। आज के दिन आपका कोई रुका कार्य बनने से आपको आगे लाभ प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज के दिन आप कई चीजों में एक साथ फंसे रह सकते हैं। आपकी चिंताएं आज आपको परेशान कर सकती हैं और नौकरी के मामलों में भी आज आपके लिए सफलता प्राप्‍त करने का दिन है। आज के दिन आपके सामने जमीन जायदाद और अन्य लेन-देन के मसले भी फंस सकते हैं। संतान या भाई बहन के लिए भी कुछ सोच विचार कर सकते हैं। आप अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन आज अच्‍छे ढंग से करेंगे। परिवार में सुख शांति स्‍थापित होगी। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

इस वक्‍त आपको चिंता है कि आने वाले वक्‍त आपकी धन की स्थिति का क्‍या होगा। अनाप -शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और लोगों को उधार न दें। हो सकता है लौट कर ही न आएं। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद न हो, इस बात का ध्‍यान रखें और खुद को संयम में रखते हुए काम करें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर परेशान हैं। इस वक्त अगर आपको कोई मौका मिले तो उसे गंवाए बिना अपना काम शुरू कर दें। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। परिवार के मामले में आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, चाहे वह संतान के संबंध में हो या फिर भाई-बहन के संदर्भ में। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए खास है और आपको किसी प्रकार के कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना छुटकारा मिल सकता है। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभालकर रखें। दोपहर बाद का समय आपके लिए अधिक मेहनत करने वाला हो सकता है। नौकरी और व्‍यापार में जातकों के लिए आज अच्‍छा दिन है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए खुशी का है। लोग आपके नेतृत्‍व में काम करना चाहते हैं। आप जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस से दूर ही रहें। बेहतर होगा कि अपने दिमाग से काम लें और जो आपके मन को भाए ऐसे काम करें। आज संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है तो वहीं परिवार में भी आज खुशहाली का दिन है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई वाला हो सकता है और आ‍ज के दिन आपका व्ययभार यानी खर्च बढ़ सकता है। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहस हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपको चिन्ता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करने जरूरी है। आज किसी पर भरोसा करने से पहले आपको थोड़ा सोचना होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज के दिन आपको अपने बड़बोलेपन की सजा मिल सकती है। बेहतर होगा कि कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नज़र में रखें। जल्द ही इसका सुपरिणाम निकलने लगेगा। आज परिवार के लोग आपके और करीब आ सकते हैं और आपसी प्रेम बढ़ने लगेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आप का दिन खास है और आज के दिन आप किसी मामले में मध्यस्थता कर सकते हैं और आपके इससे लाभ प्राप्‍त होगा। अपने खर्च के लिए अर्जित किए गए धन का आप प्रयोग कर सकते हैं। परिवार वाले भी आपकी हर प्रकार से मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं अतः कोई भी काम सोच समझकर करें। दोस्‍तों और मित्रों के साथ से आपके कई काम बनने लगेंगे और आपको उनके साथ मजा भी आएगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए अवसर भी आ रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी के काम में आज आपको सफलता प्राप्‍त हो सकती है। कोई बड़ी डील भी संभव है कि आज आप फाइनल कर दें। इससे आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप जब भी किसी काम को करने के लिए कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं। आपको बॉस लोग कोई बड़ी जिम्‍मेदारी सौंप सकते हैं। आप खुद को इस काम में प्रूफ कर पाएंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए प्रसन्‍नता वाला है। आपका बिगड़ा शरीर भी कुद हद तक ठीक से चलता नज़र आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शान्त रहेगी। सभी लोग अपना काम करते दिखेंगे और आपको भी अच्‍छा लाभ प्राप्‍त होगा। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER