राशिफल 3 जनवरी 2020 / 4 ग्रहों का गजब संयोग, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Zoom News : Jan 03, 2021, 08:47 AM
मेष:

Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 3 जनवरी रव‍िवार को मेष राशि का स्वामी मंगल अपनी राशि मेष में बैठकर मजूबत स्थिति में हैं जबकि नक्षत्र स्वामी चंद्रमा सिंह राशि में बैठकर मंगल, सूर्य एवं बुध के साथ नवम पंचम योग बना रहे हैं। इन स्थितियों में मिथुन राशि वालों से संयम रखना होगा जबकि कर्क राशि वालों को मिलेगा लाभ, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं…..

राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। अन्‍यथा मन आहत हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांत‍ि का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। हालांक‍ि रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

मिथुन:

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। रात्रि में धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

कर्क:

चंद्रमा द्वितीय भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो भी रव‍िवार का द‍िन व‍िशेष है। आपको कार्यक्षेत्र संबंधी सुखद समाचार प्राप्‍त होने के योग बन रहे हैं। व्‍यवसाय में हैं तो भी आज का द‍िन शुभ है। मेहनत के अनुरूप फल म‍िलने का योग है। आज राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

सिंह:

राशी का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान करने का भरसक प्रयत्‍न करेंगे लेक‍िन खुद ही परास्‍त हो जाएंगे। तो आपको फ‍िक्र करने की जरूरत नहीं है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आप क‍िसी के प्रत‍ि गलत सोच न रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 78 प्रत‍िशत

कन्या:

राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों को लेकर बातचीत में कोई नया मोड़ भी सामने आ सकता है। या यूं कहें क‍ि बात से ही बात बन सकती है। कानूनी व‍िवाद में फंसने से बच सकते हैं। यह आपके ल‍िए खुशी का कारण बन सकता है। शुभ खर्चों व कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत

तुला:

साल का पहला रव‍िवार आपके ल‍िए सुखद वातावरण लेकर आया है। आज घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत

वृश्चिक:

आपकी राशि से द्वितीय तृतीय त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतर‍िक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। बेहतर होगा क‍ि आप लापरवाही करने से बचें। साथ ही डॉक्‍टर की सलाह के अनुसार संबंध‍ित जांचें जरूर करा लें। ध्‍यान रखें क‍ि सतर्कता बरतने से सेहत सुधारी जा सकती है। लेक‍िन लापरवाही भारी पड़ सकती है। पर‍िवार में संतान के साथ सुखद समय व्‍यतीत होगा। शाम तक क‍िसी शुभ समाचार का भी योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। व्‍यवसाय करते हैं तो आज आपको लाभ म‍िलने का योग है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍िसी पर भी आंखें बंदकरके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। इसल‍िए सतर्कता बरतें। आज आपको सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। व्‍यवसाय में क‍िसी नए साझेदार के जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। सायंकाल के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशाकारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। ध्‍यान रखें क‍ि वाणी का माधुर्य बड़ी से बड़ी समस्‍या को क्षण भर में सुलझा सकता है। इसल‍िए वाणी में माधुर्य बनाए रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िशत

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER