राशिफल 3 मार्च 2021 / तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा, देखें आपके लिए दिन कैसा रहेगा

NavBharat Times : Mar 03, 2021, 08:32 AM
मेष:

3 मार्च बुधवार को चंद्रमा दिन रात शुक्र की राशि तुला में संचार करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर तुला राशि वालों को मानसिक परेशानी दे सकता है। मेष राशि के लिए ग्रहों का योग आज शुभ रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल….

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपके किए गए कार्यों से आपके परिवार का मान बढ़ेगा और पूरे खानदान का गौरव बढ़ेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आप की रुचि आज धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी और आपको शुभ फल की भी प्राप्ति होगी। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। शाम के वक्‍त थकान या फिर किसी और वजह से बीमार महसूस कर सकते हैं। सेहत पर ध्‍यान दें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बीतेगा और संतान के अच्‍छे आचरण और उनकी सफलता का यश आपको प्रसन्‍न करेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। किसी विशेष कार्य में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी भौतिक सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए मार्ग बनेंगे। शाम के वक्‍त किसी धार्मिक आयोजन या फिर भजन संध्‍या में शामिल हो सकते हैं। इससे मन को सुकून मिलेगा और भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है और यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपका साथ नहीं देगा। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात का समय गाने और बजाने में, मौज मस्ती में व्यतीत होगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। यदि आपकी प्रोन्नति काफी समय से रुकी है तो आज आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आंख से संबंधित थोड़ी परेशानी आज आपको हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। रात्रि में अधिक तीखा भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन बिजनस करने वाले लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है। आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे, जो आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी आज आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। शाम का वक्‍त मेहमानों के साथ बीत सकता है। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण हीं अभिमान न आ जाए, इस बात का आप ध्‍यान रखें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए बिजी रहने वाला है। आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे और आपके ऊपर जिम्‍मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आपकी ही संतान को मिलेगा। आपकी रुचि दूध, दही, एवं मिष्ठान में बढ़ेगी, किन्तु रात के वक्‍त अगर जरूरी न हो तो दही का सेवन न करें। आज स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आपको विशेष सावधान रहना होगा। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन कोई भी निर्णय बहुत ही सोचविचारकर लेने वाला है। आज आपको अकस्मात् कोई राजकीय दंड मिल सकता है, इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात तक छोटे-मोटे कष्‍ट और थोड़े से पैसों का नुकसान हो सकता है। इससे आप निराश न हों। शाम को वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। खानपान में संयम रखें और पानी अधिक से अधिक पीएं। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपको लाभ देने वाला दिन है और आपको किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु भी हार मान जाएंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आपकी रुचि धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आपका आज का दिन भक्ति भाव में बीतने वाला है। गुरु या फिर भगवान के प्रति आपकी पूरी निष्‍ठा रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम में अकस्मात् संतान को किसी कारण से कष्‍ट होने से आपका मन भी दुखी हो सकता है। बेहतर होगा कि इत्मिनान से बैठकर बात करके स्थिति को समझें और समाधान निकालें। नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए खुशियों वाला है और आपके अंदर शारीरिक शक्ति व उत्साह अधिक रहेगा किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपकी प्रोन्‍नति रुकी हुई है तो आज आपको अवश्य प्राप्त हो जाएगी। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। पार्टनर से आपको हर प्रकार का सुख प्राप्‍त होगा। रात के वक्‍त शुभव्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहन चलाने में सावधान रहें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन ऐसा है कि आपको विशेष धैर्य से काम लेना होगा और जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन कुछ कठिनाई वाला है। आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकते हैं। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER