राशिफल 7 जून 2020 / चंद्रमा का दिन रात धनु राशि में संचार, देखें कैसा गुजरेगा आपका रविवार

NavBharat Times : Jun 07, 2020, 09:18 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 7 जून आज चंद्रमा का संचार दिन-रात धनु राशि में होगा। वहीं आज शुभ योग के साथ-साथ शुक्‍ल योग भी है। इन सब विशेषताओं के साथ-साथ देखें कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्‍णेय से…

आज दूर की यात्रा न करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आज माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। उनके खानपान का बहुत ध्‍यान रखें। बुजुर्गों को इस वक्‍त विशेष सेवा की जरूरत है। आप किसी से विवाद में न पड़ें और हो सके तो अनावश्‍यक रूप से बाहर न जाएं। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। आज आपके लिए शुभ संयोग बने हैं। शाम के वक्‍त मित्रों का साथ और स्‍वादिष्‍ट भोजन प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगी और किसी काम के पूरा होने से होंसला बढ़ेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन उन्नतिदायक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्द्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन जो हुए हैं वे आपके हित में हैं। परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। कहीं से रुके हुए धन के आने की सूचना प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 95 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में न पड़ें क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आज किसी सरकारी कार्य में बाधा खड़ी हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें और वाहन धीरे चलाएं। दोस्‍तों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। हो सके तो अवॉइड करें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। पहले के किए गए निवेशों में अब लाभ होगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपकी समस्याएं सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। किसी सरकारी काम में आपको लाभ होगा और किसी मुकदम में भी आपकी जीत हो सकती है। इससे आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी और होंसला बढ़ेगा। किसी मित्र से मुलाकात करने पर मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

धनु:

पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज आपको वाहन भी सावधानी से चलाने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लें और कागजी कार्रवाई भी मजबूत रखें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा, विशेष लाभ के योग हैं। कार्यों की पूर्णता से मन प्रसन्‍न रहेगा और जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपके किसी अपने को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको आगे बढ़की उसकी मदद करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपको अच्‍छा लगेगा बल्कि किसी और का भी भला होगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मीन:

भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्‍य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। हो सके तो घर से बाहर न ही जाएं। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER