राशिफल 7 May 2020 / आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है, स्वास्थ्य में सुधार आएगा

NavBharat Times : May 07, 2020, 07:36 AM
मेष:

Horoscope Today आज का राशिफल, 7 मई गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा और मंगल के बीच नवम-पंचम योग बना रहेगा। कन्या राशि वालों को लेन-देन में सावधान रहना होगा। मेष राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। देखिए सभी राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा।

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनंददायक दिन रहेगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ:

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे।

मिथुन:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे।

कर्क:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च होगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

सिंह:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। जीवनसाथी के साथ शानदार पल साथ बिता सकते हैं। शौक मौज पर धन खर्च होगा। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, ध्यान रखें।

तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है। जिससे चिंता में वृद्धि होगी। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।

धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी और वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। घरेलू काम में व्यस्त होंगे। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है।

मकर:

आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर और दूसरे क्षेत्रों में निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। शिक्षा और साहित्य में आपकी रुचि रहेगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा।

कुंभ:

आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। सेल्स मार्केटिंग वाले अच्छी डील प्राप्त कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मीन:

आज घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं, संयम से कार्य करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना होगा। सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में आपका रुझान रहेगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER