राशिफल 8 नवम्बर 2020 / कर्क राशि में चंद्रमा का संचार, देखें शुभ योग में कैसा गुजरेगा रविवार

Zoom News : Nov 08, 2020, 08:07 AM
मेष:

8 नवंबर रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में हो रहा है। अपनी राशि में चल रहे चंद्रमा के साथ ही आज कई शुभ योग भी बने हुए हैं। ऐसे में आज का दिन वृष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। धर्म-कर्म में भी इनकी रुचि रहेगी। अन्य राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे….

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है और कोई बड़ी डील आप साइन कर सकते हैं। कहीं से आपको विशेष प्रकार का सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। भौतिक विकास का अच्छा योग है। आज आपको शाम के वक्‍त मांगलिक कार्यों में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए खास है। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्ध होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। साथी आपका सहयोग करेंगे और भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज का दिन आपको रिलैक्‍स करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उन पर आप अमल भी करेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आपको आज के दिन का फल प्राप्‍त होगा और मेहनत का भी आपको सकारात्‍मक परिणाम मिलेगा। आज आपके काफी सारे अधूरे काम निपट जाएंगे। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे। रात के वक्‍त मांगलिक कार्यों में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍त और भागदौड़ वाला साबित हो सकता है। मगर आप धर्म अध्यात्म के मामले में पढ़ाई- लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का वक्‍त शुभ कार्यों में बीतेगा और मित्रों का साथ आपको प्रसन्‍न रखेगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपसी व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें और गुस्‍से पर काबू रखें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है। इस बात का ध्यान रखें। आज के दिन आपके घर में विवाह योग्‍य लड़के और लड़की की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें। रात्रि के समय स्थिति में और सुधार होगा। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपको लाभ देने वाला साबित होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। आज कुछ नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में आज आपको थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला आपके जीवन में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कहीं अटका हुआ धन भी आज प्राप्‍त हो सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपको आजीविका के मामले में काफी लाभ होने की उम्‍मीद है। काफी समय से जिस काम के बारे में सोच रहे थे, उसमें आपको आज लाभ हो सकता है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति बढ़ेगी और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी और सतर्कता के साथ काम करना होगा। ग्रह योग बता रहे हैं कि आज आपको किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो लाभ होने की आशा है। लेकिन फिर भी कोई फैसला लेने से पहले आपको सोचने की जरूरत है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए अन्‍य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ वाला हो सकता है। साझे में किया गया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को आज आप काफी हद तक पूरा कर पाएंगे। हो सकता है आज आपको बच्‍चों के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी से काम करें और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कुछ काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज के दिन आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। मौसम की मार आपको परेशान कर सकती है। आपकी राशि के लोगों को सर्दी जुकाम की समस्‍या बहुत जल्‍दी परेशाप कर देती है। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज लाभदायी होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार करके ठीक किया जा सकता है। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER