राशिफल 14 फरवरी 2020 / वैलेंटाइंस डे पर सितारों की बदली चाल का आपकी राशि पर ऐसा रहेगा असर

Zoom News : Feb 14, 2021, 09:25 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 14 फरवरी दिन रविवार वैलेंटाइंस डे आज कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे, कैसा बीतेगा आपका यह प्यार दिन, आपके करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति का हाल कैसा रहेगा इन सभी सवालों का जावाब जानने के लिए देखिए आज का राशिफल, वैसे भी आज का दिन ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज गुरु का उदय हो रहा और बुध भी इनका साथ दे रहे हैं उदित होकर, ऐसे में ग्रहों की स्थिति का आज आपकी राशि पर कैसा प्रभाव रहेगा आइए जानें प्रसिद्ध ज्योतिषशास्त्री से…..

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्‍टदायी हो सकता है। अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर आपको कहीं से शुभ संदेश प्राप्‍त होने से मन में उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज दांपत्‍य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। किसी वजह से आज पहले व तीसरे प्रहर में पारिवारिक अशांति हो सकती है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा

वृषभ:

आज का दिन कुछ व्‍यस्‍तता वाला नजर आ रहा है। आज के दिन आप कोई ऐसी योजना बना सकते हैं, जिसमें आपके पराक्रम और पुरुषार्थ की आवश्‍यकता होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका सुदृढ़ होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज के दिन कोई शुभ परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। रुके हुए कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। आज के दिन आप आपके मधुर व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। परिवार में छोटे भाई-बहनों और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। खानपान में परहेज करवाना ही सही होगा, वरना आपको पेट की परेशानी और अपच हो सकती है। धन की आवक बनी रहेगी और व्‍यापारियों को भी मुनाफा प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज के दिन आपका हाथ पैसों के मामले में कुछ तंग हो सकता है। इस कारण आप पारिवारिक रूप से दबाव में आ सकते हैं। परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी प्राप्‍त होंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज के दिन आपको खुशी प्राप्‍त होगी और दांपत्‍य जीवन में भी मधुरता आएगी। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज किसी वजह से परेशानी पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण मन खराब हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से आपकी समस्‍या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस से फटकार सुनने को मिल सकती है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज के दिन किसी प्रकार की दौड़भाग होने से आपको थकान हो सकती है। मगर परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रह सकती है। दूर की यात्रा भी होगी। मानसिक परेशानी के चलते मन में किसी प्रकार की कुंठा हो सकती है। आज के दिन आप कुछ अधूरे कार्य निपटाएंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। कुल मिलाकर आज सब कुछ ठीक रहेगा। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज भाग्‍य का साथ मिल रहा है और सहजता से सभी कार्य बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। आज के दिन आप धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में लगे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित विभिन्‍न प्रकार के अनुभव प्राप्‍त होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। कहीं से आपका लोन भी अप्रूव हो सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खास है और इसके साथ ही आपको उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में सुधार होगा और सुख समृद्धि घर आएगी। मित्रों व बंधुओं के कारण तनाव होने से घर में क्लेश भी हो सकता है। बेहतर होगा कि आप संयम से काम लें और दूसरों की बातों को मन में न रखें। वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी और मन में खुशी की अनुभूति होगी। किसी महान हस्ती के दर्शन के लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी वजह से कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन का आपके लिए सुखदासी होगा। दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और आय में इजाफा होगा। किसी वजह से मानसिक उलझन के कारण मन में परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से चिंता रहेगी। बच्‍चों का पढ़ाई में मन न लगने की वजह से आप उनके लिए परेशान हो सकते हैं। वहीं पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपका लोगों के साथ बहस करने में बीत सकता है। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की दोनों की हानि होगी। बेहतर होगा कि आप फालतू समय व्‍यर्थ करने की बजाएं योजना बनाकर अपने काम को करें तो कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। आज के दिन आपको पत्‍नी से भी आर्थिक सहयोग प्राप्‍त होगा। भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होने वाला है। पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ प्रभावित हो सकता है। फोकस करके अपने काम पूरे करें। परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। कहीं से आय के नए रास्‍ते खुल सकते हैं और भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER