राशिफल 8 फरवरी 2021 / वृष और मिथुन राशि पर आज मेहरबान हैं सितारे, आपका दिन कैसा बीतेगा

Zoom News : Feb 08, 2021, 08:17 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 8 फरवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात दिन रात धनु राशि मेंं होगा। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा वृष राशि पर मेहरबान रहेंगे। मिथुन राशि वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

घर के रख-रखाव पर खर्च होगा और उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने से परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्य करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। व्यापार में आज खास डील फाइनल हो जाएगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

कार्यक्षेत्र में आज नए प्रोजेक्ट और नई योजनाओं पर कार्य करेंगे, जिसमें सहयोगी का भी साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी। दिन उत्तरार्ध में उलझनों के बाद भी अपने कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का ट्रासंफर हो सकता है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होगा और मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

रचनात्मक कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए समय मिलेगा, जिससे काफी दिनों बाद शांति मिलेगी। स्थाई संपत्ति का विकास होगा और लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और अपने अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा और नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। किसी भी तरह के दिखावे से बचें और लेन-देन में सावधानी बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें शुरुआत में तो समस्याएं आएंगे लेकिन उस फल अच्छा मिलेगा। परिवार के अधूरे कार्य निपटाने का मौका मिलेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके विचारों से अधिकारी व सहयोगी प्रभावित होंगे और आपका सहयोग करेंगे। किसी बड़े अधिकारी की मदद से संपत्ति संबंधित विवाह हल होते नजर आएगा। छात्रों की विदेश में पढ़ने की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल के समय किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है लेकिन धर्म-कर्म के मामले में समय निकाल ही लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन से सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र का विकास होगा और विषाणु जनित रोगों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

छात्र किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूर रहें अन्यथा शिक्षा में अड़चनें आ सकती हैं। आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें अन्यथा टकराव की नौबत आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सायंकाल के समय स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होंगी और मनचाहा परिवर्तन का मौका मिलेगा। कार्य स्थल से जुड़े विवाद धीरे-धीरे सुलझते हुए नजर आएंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकते हैं। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है, कानूनी सलाह लेंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है लेकिन खर्चों से सावधान रहने की जरूरत है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। सुबह से ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और इससे आपके काम में नई जान आएगी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रूचि लेंगे। दैनिक व्यवसायियों के लिए आय के नए स्रोत्र बनेंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता बनी रहेगी और उसका आनंद भी उठाएंगे। नौकरी व व्यापार में सकारात्मक माहौल आपको आगे चलकर लाभ कराएगा। छात्रों को अच्छे अंक के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

व्यापार में अनियोजित खर्च के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को शिक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा बन रही है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखें। रोजमर्रा के कामों से अलग आज कुछ नए काम को भी आजमाएं। मित्रों या प्रियजनों के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साथ ही उनकी मदद से आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

साझेदारी में किए जा रहे व्यापार से फायदा मिलेगा और भविष्य में लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी। घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका मिलेगा और संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उसकी समस्याओं को सुनने का मौका भी मिलेगा। लव लाइफ को रिश्ते में बदलने का प्रयास सफल होगा। जीवनसाथी की उन्नति होगी और आय में भी वृद्धि होगी। सायंकाल के समय धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी और दान-पुण्य के कार्य में हिस्सा लेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष उपलब्धियां मिलेंगी और पराक्रम से शत्रुओं से मुक्ति पाएंगे। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नए कार्य की रुपरेखा तैयार करेंगे और नए सौदों से भी लाभ होगा। ध्यान रहे कि कोई भी कार्य करते समय जल्दबाजी न करें और हर कार्य सोच-समझकर करें। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति उदासीन न रहें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगे लेकिन धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा और उसकी मदद से सरकारी कार्य पूरे होंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इस वजह से व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER