राशिफल 18 जनवरी 2021 / आज चंद्रमा का संचार मीन राशि में है, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा रहेगा

Zoom News : Jan 18, 2021, 08:42 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 18 जनवरी दिन सोमवार को ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि आज चंद्रमा गुरु की राशि मीन में संचार करेंगे। ऐसे में आज का दिन वृष राशि वालों के लिए सुखद और उन्नतिदायक रहेगा। इन्हें शुभ समाचार भी मिल सकता है। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

मेष- रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं का विस्तार होगा, जिससे आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आपको पसंद आएगा और लोगों की नजरों में भी आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। लव लाइफ में आपकी व्यस्तता के कारण कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मिश्र आपके घर का रूख कर सकते हैं। धार्मिक प्रवचन में भी समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

सप्ताह के पहले दिन आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापारी वर्ग को नए सौदे की प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्यय करना पड़ सकता है और किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा। लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग के सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी। पिता के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और रिश्ते भी मजबूत होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

सप्ताह के पहले दिन आपके प्रभाव क्षेत्र तथा ख्याति में विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण शांतिमय रहेगा और छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होगी। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत में भी विकास होगा। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनस पार्टी में जाना जरूरी होगा। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है, ज्यादा भागदौड़ से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। भाइयों और मित्रों की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और नई पारी की शुरुआत के लिए अवसर भी मिलेंगे। छात्रों को मनचाही शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्तवा आएंगे। राजकीय पक्ष से आपको लाभ होगा और बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होगी। पिछले कुछ समय से घर-परिवार की चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। रोजगार में अस्थिरता के कारण मन व्यथित हो सकता है। आपको वाहन के मेंटेनेंस का जिम्मा उठाना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए परिवार के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी। गलत निर्णय व्यापारिक स्थिति को असंतुलन कर सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

व्यापारिक स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और नए कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेंगे। किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूर रहें और अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर की मरम्मत या साज-सज्जा के लिए शॉपिंग करने जा सकते हैं। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। निवेश के लिए बनाई गई योजना का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी से उपहार व सम्मान मिलेगा। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

सप्ताह के पहले कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यवसायियों के लिए आय के नए स्रोत्र बनेंगे और लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए समय मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में पिता का सहयोग मिलेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में पद के साथ-साथ गरिमा भी प्राप्त होगी। जीवनसाथी की मदद से किसी नई परियोजना की शुरुआत करेंगे। संपत्ति संबंधित विवाद का अंत होगा और स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा और अटके हुए कार्य पूरे होने से ख्याति में विस्तार होगा। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और संतान से शुभ समाचार भी मिल सकता है। नए व्याापर की शुरुआत के लिए भाग्य साथ देगा। निवेश के लिए समय शुभ है। विषम परिस्थितियों में पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कुछ अनयोजित खर्च करना पड़ सकता है और व्यापारिक शत्रुओं के कारण अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

व्यावसायिक अवसर का लाभ उठाएंगे और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय शुभ है और निवेश लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेगा। राजनीति से संबंधित जातकों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की उन्नति होगी और आय में भी वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनका सहयोग भी पूरा मिलेागा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन रिश्तेदारों के साथ लेन-देन से बचें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा। पराक्रम से शत्रुओं को परास्त करेंगे और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और राहत भी मिलेगी। व्यापार का विस्तार होगा और कर्जों से भी राहत मिलेगी। पिता से संबंधों में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। फाइनेंस से जुड़े कामों में किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

प्ताह के पहले दिन छात्रों को असमंजस की स्थिति से मुक्ति मिलेगी और सृजनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी। संतान से संबंधित कोई सूचना आपको चिंता में डाल सकता है। लव मैरिज के पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश के लिए समय उत्तम है। सायंकाल का समय मित्रों और प्रियजनों का साथ हंसी-मजाक में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER