राशिफल 2 जनवरी 2021 / शुभ राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा रहेगा साल का पहला शनिवार

Zoom News : Jan 02, 2021, 10:11 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 2 जनवरी दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। इन दोनों ही राशियों में चंद्रमा का संचार शुभ माना गया है। इसकी वजह यह है कि कर्क चंद्रमा की खुद की राशि है और सिंह चंद्रमा के मित्र ग्रह सूर्य की राशि है। चंद्रमा के साथ ही आज कई दूसरे ग्रह भी अनुकूल प्रभाव बना रहे हैं ऐसे में आपके लिए साल का पहला शनिवार कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे….

आपके द्वारा शुरू किए कार्य में सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। लव लाइफ में नए अध्याय से जुड़ेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं है, वाणी पर संयम रखें। आपके काम से विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

छात्रों को अपने ज्ञान और अनुभवों से नए अवसर की प्राप्ति होगी। साथ ही परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यापार के लिए यह उत्तम समय है और सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपना काम पूरा करने से परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। लव लाइफ में व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

व्यापार में सकारात्मक बदलाव से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, साथ ही शत्रु भी ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन-सत्ता का सहयोग बना रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे और कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सफलता पूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और वाणी पर खास ध्यान दें। छात्रों को अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा लेकिन नगदी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी भी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे और परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे लेकिन परिवार के खर्चों पर भी ध्यान रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

धार्मिक कार्यों में यश से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और छात्रों को भविष्य के लिए कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में किसी मनचाहे सौदे की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवाद खत्म होगा और मित्रों व भाइयों की मदद से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और पिता का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहेगा। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ से उपहार प्राप्त होगा। छात्र भविष्य के अनुरूप आवश्यक कौशल का चुनाव करेंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान में संयम बरतें। जीवनसाथी का आपके सभी प्रयासों में पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच से नई ऊर्जा का संचार करेगा और अधिकारियों की प्रशंसा भी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी और सामाजिक कार्य करने से आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता समाप्त होगी। पारिवारिक सदस्यों से सहायता प्राप्त होगी। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति का समर्थन आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा। रोजगार में बदलाव करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। लव लाइफ में नई ताजगी का अनुभव करेंगे। महिला मित्र के कारण उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और प्रियजनों के कारण अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है और रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी लेकिन अनावश्यक लेन-देन स्थगित कर दें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने में सहायक भी होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

व्यावसायिक मामलों में अनुभव व्यक्ति की सलाह सहायक सिद्ध होगी। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह से सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थित भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा। विवाह के संबंध में कुछ समाचार प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय बाहर के खान-पान पर संयम रखें और किसी भी तरह के झगड़े व विवाद से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अधिकारियों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यापारिक यात्राएं सुखद व लाभप्रद होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

व्यावसायिक प्रतिभा को विकसित करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में नई ताजगी आएगी। परिवार में असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चा से मतभेद भी दूर होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना बन रही है। निकट व दूर की सकारणीय यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए समय उत्तम है। छात्रों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पुराने झगड़े-झंझटों से भी मुक्ति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को पूरा करने पर आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपके सफलता मिलेगी लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER