राशिफल 5 जनवरी 2020 / मकर राशि में बना है 3 ग्रहों का संयोग, देखें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

NavBharat Times : Jan 05, 2021, 07:30 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 5 जनवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में होगा जबकि बुध आज धनु राशि में सूर्य का साथ छोड़कर मकर राशि में आए हैं। मकर राशि में बुध का संयोग गुरु और शनि से हो रहा है। इन स्थितियों में मकर राशि में 3 ग्रहों का संयोग बना है जिससे कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में वाद-विवाद से बचें, अन्यथा क्रोध में केवल रिश्ते ही खराब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, सफलता के लिए एकाग्रता बनाए रखें। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक हानि की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

परिजनों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ाने से सफलता प्राप्त होती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय सबसे उत्तम है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए यह समय सबसे शुभ है। निवेश से लाभ होगा और संपत्ति से इजाफा होगा। सांयकाल के समय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है और किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

संतान से आपको शुभ समाचार मिलेगा और भविष्य की बातों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में नए सौदों से लाभ की स्थितियां बनेंगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में कोई भी फैसला शीघ्रता में न लें। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन मिलेगा और उनके सहयोग से कई कार्य पूरे होंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। सांयकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

छात्रों के लिए यह समय शुभ है, एकाग्रता से काम करते रहें। जरूरी मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। भाइयों की मदद से रूका हुआ कार्य भी पूरा होगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। संपत्ति संबंधित विवादों में आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार करने वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय दर्शन और हास्य परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

भाइयों की मदद से बड़े निर्णय लेने में सफल रहेंगे। छात्रों को गुरुजनों और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करें। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। मित्र की सहायता से नए अवसर की प्राप्ति होगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

राजकीय पक्ष से व्यापारियों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में अधिक अपेक्षा के कारण निराशा का सामना करना पड़ सकता है। पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

माता-पिता से स्नेह प्राप्त होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। कानूनी संबंधित मामलों में आपको लाभ होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और छात्रों को उच्च शिक्षा की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत हैं। सायंकाल का समय मित्रों के साथ सैर सपाटे और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ विरोध उत्पन्न हो सकता है और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी और आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता अधिक रहेगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। परिवार में किसी सदस्य से मंगलदायक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनका सहयोग भी मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे उनके पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन आनंद दायक बीतेगा और आसपास की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सायंकाल का समय धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। गोपनीय बात को किसी के सामने न आने दें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी भी तनाव से दूरी बनाकर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त से पहले उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपकी समस्याओं में साथ देंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्रोतों का विकास होगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों से संतुलन बिगड़ सकता है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। परिवार में आनंददायक माहौल बनाए रखने के लिए माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा और आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER