राशिफल 24 मार्च 2021 / चंद्रमा का कर्क राशि में संचार, गजकेसरी योग का मिलेगा कई राशियों को लाभ

Zoom News : Mar 25, 2021, 08:24 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 24 जनवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र स्थान में होने से आज गजकेसरी योग भी बना रहेगा। सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बना है। ग्रहों की इस स्थिति से आज का दिन आपका कैसा बीतेगा। जानें क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….

दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी। व्यापार के क्षेत्र में सुधार आएगा और नए अवसर भी मिलेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग व व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है, जिससे मन को बोझ कम होगा। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी और किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है और प्रियजनों से भेंट आनंददायक होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति से व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और लोगों का समर्थन भी प्राप्त होगा। संतान के जरूरी कार्यों में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट मिल जाने की वजह से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से सुखद समाचार प्राप्त होगा और परिवार में मंगल कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन धीरे-धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्यशैली में निखार आएगा। छात्रों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है, जिससे परिवार में गलतफहमी बढ़ सकती है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल के समय कोई रूका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

चंद्रमा प्रथम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है, जिससे आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, इसलिए विवेक से काम लें अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करें, उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। व्यापारिक यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान मिलेगा और आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। प्रियजनों की मदद से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता के लिए एकाग्रता के साथ मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। घर का वातावरण मिला-जुला रहेगा, सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। भाई की मदद जरूरी कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यो में ढील ना दें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा दोपहर बाद किसी कानूनी मामले में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और छात्रों के लिए समय अनुकूल होता जाएगा। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज के दिन घर के किसी जरूरी कार्य की वजह से परेशान हो सकते हैं। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। किसी प्रियजन की मदद से कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। घर-परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में बुजुर्गों का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित भी हो जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित हो सकते हैं। घरेलू कामों में टालमटोल करने पर वातावरण थोड़ी देर के लिए उग्र हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में अधिकारी वर्ग तथा सहयोगियों का समर्थन आपके कार्यों में सहायक होगा। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के भरोसे बैठना निराशा का कारण बन सकता है। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे। ससुराल पक्ष से अटका हुआ धन प्राप्त होगा और शासन-प्रशासन से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों वाला हो सकता है क्योंकि कोई भी कार्य बिना भागदौड़ किए पूरा नहीं हो पाएगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास भी फलीभूत होंगे। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। व्यापार में अधीनस्थ कर्मचारियों से आदर व पूरा सहयोग पर्याप्त मिलेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और बाहर जाने से पहले सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लें। सायंकाल के समय किसी विवाद में न पड़ें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग करेंगे तो आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे और छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। सायंकाल का समय देव दर्शन और परिवार के साथ व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो जाएगा। रिश्तेदारों के साथ आज लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। आपके वर्चस्व तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए बचत योजनाओं पर निवेश करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER