राशिफल 7 मार्च 2021 / धनु राशि पर आज सितारे हैं मेहरबान, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

NavBharat Times : Mar 07, 2021, 07:43 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 7 मार्च दिन रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा। गुरु के घर में चलते हुए चंद्रमा आज कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। धनु राशि वालों के मन में धर्म-कर्म के प्रति रुझान रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए जानें क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….

आज का दिन आपके लिए खास है और यदि आप काफी समय से बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे थे, आज आपके प्रयास को सफलता मिल सकती है। लेकिन आज आप किसी को पैसा न उधार दें। आज के दिन आपको ऑफिस में बॉस से या फिर अधिकारियों से सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों का आज सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय सुख से बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से बीतेगा, मानसिक और शारीरिक श्रम से थकाम महसूस करेंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज कुछ रुके हुए कार्य आरंभ हो सकते हैं। किसी काम में आज निवेश करना पड़े तो आज आपको लाभ होगा। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और आपको वहां सम्‍मान भी प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपको खर्च के मामले में थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है। फिजूल खर्चे से बचें तो भविष्‍य में आपको ही लाभ होगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलापों में आज आपके साथ व्यवधान हो सकता है। आज के दिन आपको धन के मामले में कुछ अकस्मात् लाभ हो सकता है। आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा और आपको हर्ष होगा। शाम से लेकर रात तक गाने बजाने और संगीत में रुचि रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और इन्हें आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके परिश्रम के नतीजे अब आपको मिलने लगेंगे जो आपको लंबे समय से फल देंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम और विशेष लाभ प्राप्‍त होगा। आप अपनी शान और शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें। आपको ऐसा आशीर्वाद प्राप्‍त होगा कि आपके सारे काम बन जाएंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतेगा। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप आज परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद और भाई-बहनों के सहयोग से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें और गुस्‍से पर काबू रखें। वरना आज कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होने की संभावना है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा। कठिन से कठिन कार्य आज आज पूरा कर सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्‍त होता रहेगा। पत्नी को शरीर से कष्ट हो सकता है और आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आज के दिन आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इस बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आप दूसरों की सेवा करने में मन लगाएंगे। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपको आज बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे और भाग्‍य साथ देगा। आज दांपत्‍य जीवन में मन खुश रहेगा और परिवार में खुशी का आगमन होगा। शाम के वक्‍त दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से बात करके मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज किसी वजह से आपका मन अशांत हो सकता है। आप किसी कारण से परेशान हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज धन के मामले में भी आपका हाथ तंग हो सकता है। किसी कारण से आपको परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आज के दिन आपके मन में परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भी आपका मन लगेगा। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायं काल से लेकर रात तक पेट में खराबी हो सकती है। सावधान रहें और खानपान पर संयम बरतें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला है। एक तरफ तो आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी और दूसरी तरफ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान प्राप्‍त होगा और पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो करें, आपको इसका लाभ भविष्‍य में होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपका दिन भाग्‍य के मामले में शुभ है और आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो आपको हमेशा सुख प्राप्‍त होगा। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। कोई ऐसा हो सकता है जिस पर आप बहुत विश्‍वास करते हों, वह आपको धोखा दे सकता है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से प्राप्‍त होगा। शाम से लेकर रात तक यात्रा भी हो सकती है, जो लाभ देगी। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आप पहले से अधिक आत्‍मविश्‍वास के साथ काम करेंगे। प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER