जयपुर / होटल मैनेजर पर कॉल गर्ल से दुष्कर्म का आरोप, किया गिरफ्तार

Dainik Bhaskar : Sep 25, 2019, 03:58 PM
जयपुर. बुधवार को शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में होटल मैनेजर को युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जो होटल मीनू का मैनेजर बताया जा रहा है। वहीं युवती नोएडा की रहने वाली है। जो एक कॉल गर्ल है। डीसीपी ईस्ट राहुल जैन के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके तहत आरोपी से पूछताछ चल रही है।  

जानकारी अनुसार, आरोपी मैनेजर देविंदर द्वारा अपने होटल के दो ग्राहकों के लिए कॉल गर्ल बुक कराई थी। जिसके चलते ऑनलाइन नोएडा की रहने वाली कॉल गर्ग को बुलाया गया था। ग्राहकों के जाने के बाद आरोपी ने खुद युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म से पहले युवती के साथ जमकर मारपीट की गई। दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद होटल से बाहर निकाल दिया गया।

देररात करीब 2 बजे एडीसीपी ईस्ट मनोज चौधरी को युवती सड़क पर घूमती मिली। जिसके बाद पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी दस हजार रुपए लेकर कॉल गर्ल मुहैया करवाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER