बॉलीवुड / लॉकडाउन में लाइफ कैसे बिता रही हैं मलाइका? शेयर किया पूरा शेड्यूल

AajTak : Apr 01, 2020, 05:18 PM
बॉलीवुड: देश में लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स इस समय का इस्तेमाल आत्ममंथन और पर्सनल हीलिंग के लिए भी कर रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स घर के कामों में मशगूल होकर अपना समय बिता रहे हैं वही कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी क्रिएटिव साइड एक्सप्लोर कर रहे हैं और पोएट्री, म्यूजिक जैसी कई आर्टिस्टिक चीजों में मशगूल है। कई सेलेब्स की तरह ही मलाइका अरोड़ा भी घर पर समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपना लॉकडाउन शेड्यूल फैंस के साथ शेयर किया है।

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और अपने रुटीन के बारे में लिखा है। मलाइका ने इन तस्वीरों के बारे में लिखा- कुकिंग, सफाई, पॉजिटिव रहना, सोना, कुछ आत्ममंथन करना, घरवालों को समय देना और इसी प्रोसेस को रिपीट करना।

लॉकडाउन के चलते कई दिलचस्प गतिविधियों में बिजी मलाइका

बता दें कि मलाइका ने लॉकडाउन के बाद से कुछ दिलचस्प पोस्ट्स किए हैं जो फैंस के बीच वायरल हो रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी बहन अमृता अरोड़ा और बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान सोते हुए नजर आई थीं। उन्होंने इसके अलावा एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वे खाना बनाते हुए नजर आई थीं। मलाइका ने बताया था कि बिजी शेड्यूल के चलते वे अपनी फैमिली के लिए खाना नहीं बना पाती हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वे ऐसा कर पा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने डॉग के साथ भी एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER