बॉलीवुड / ऋतिक रोशन ने लगाई पानी में आग, फोटो को देखकर लड़कियों के साथ लड़के भी हुए फिदा, वायरल हुई तस्वीर

News18 : Mar 04, 2020, 09:50 AM
दुबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हमेशा अपनी एक्टिंग (Acting), डांस (Dance) और लुक्स (Looks) के कारण खबरों में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से ऋतिक काफी चर्चा में हैं। चर्चा की वजह है उनकी तस्वीरें। कुछ वक्त पहले ही ऋतिक ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है। जिसपर लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी फिदा होते नजर आ रहे हैं। महज चार घंटों के भीतर उनकी तस्वीर को करीब 9 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर लाइक कर चुके हैं।

ऋतिक ने ये फोटो 3 मार्च को अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर शेयर किया। फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा 'मैन ऐट सी' (Men At Sea) फोटो शेयर करते ही ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से ऋतिक दुबई में हैं और काफी फोटोज शेयर कर रहे हैं। कल ही टी-शर्ट के साथ टॉवल पहने उनकी फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वो फोटो इतनी फेमस हुई थी की उस फोटो पर मीम्स (Memes) बनने शुरू हो गए थे। ऋतिक ने अपनी उस तस्वीर को शेयर करते हुए कैपशन में लिखा था, ''फैशन इंस्पीरेशन शायद मैंने रणवीर सिंह से ली है।''

ऋतिक रोशन ने नहाते हुए शेयर की तस्वीर, लड़कियों के साथ लड़के भी हुए फिदा

ऋतिक रोशन ने नहाते हुए शेयर की तस्वीर, लड़कियों के साथ लड़के भी हुए फिदासुपरस्टार ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में सफलतापूर्ण 20 साल पूरे कर लिए है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की इन दिनों की तस्वीरों पर लोग जमकर अपने रिएक्‍शन दे रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान(Sussanne Khan) ने भी कमेंट किया है।

बात करें वर्क फ्रंट की तो साल 2019 ऋतिक के लिए जबर्दस्त रहा। वो 2019 में 'सुपर 30' (Super 30) और 'वॉर' (War) जैसी दो फिल्मों में नजर आये। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ताबड़तोड़ कमाई की। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म 'वॉर' साल की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म और सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। आगे ऋतिक 'कृष 4' (Krrish 4) में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट अन्नोउंस नहीं किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER