Zee News : Aug 06, 2020, 12:29 PM
बॉलीवुड डेस्क | केंद्र सरकार ने अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की बागडोर अब सीबीआई को सौंप दी है। सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी मांग की जा रही थी। बुधवार को ये फैसला आने के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक में एक उम्मीद जागी है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन ने भी खुशी जाहिर की है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को जहां मुंबई पुलिस द्वारा खुदकुशी का मामला बताया जा रहा था, वहीं फैमिली, फैन्स और कई सिलेब्रिटीज इसे मर्डर केस मान रहे हैं। इस फैसले के आने के बाद कई लोगों ने इस फैसले का दिल से स्वागत किया है जिसने रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन और बहुन सुनैना रोशन भी हैं।
जहां सुनैना ने सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक पोस्ट किया था वहीं पिंकी रौशन ने एक पोल पर जस्टिस लिखकर कमेंट किया था।बीते दिनों सुनैना ने भी लिखा था, 'जस्टिस फॉर सुशांत'। और अब जब मामला सीबीआई के हाथ में आ चुका है तो सुनैना ने पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कही है। उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा है, 'जिस पल का इंतजार था वह आ चुका है।'उन्होंने इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- सत्य की जीत होने दें।
आपको बता दें कि सुशांत 14 जून की दोपहर मुंबई स्थित अपने घर में में मृत पाए गए थे। तब से लगातार होने वाली जांच में उनकी मौत की वजह पता नहीं चल सकी। हालांकि शुरुआत से इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा है। लेकिन अब बिहार सरकार के कहने पर केंद्र ने यह जांच सीबीआई को सौंप दी है।