Special / इंसानों के कद का बकरा, वजन 160 किलो, कीमत चौंका देगी

AajTak : Jul 31, 2020, 07:10 PM
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों एक बकरा अपने कई अनोखे कारणों की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बकरे की खासियत किसी को भी हैरान कर देगी। इस बकरे की खासियत ये है कि यह  8 फुट लम्बा और 160 किलो वजनी है। यह बकरा बकरीद पर कुर्बानी के लिए पंजाब से भिलाई पहुंच चुका है। उसकी कद-काठी और खासियत को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इस बार लॉकडाउन के दौरान प्रशासन के गाइडनलाइन के अनुसार बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। बकरीद के लिए शहर में कुर्बानी के लिए एक से बढ़कर एक बकरे आए। अलग-अलग नस्ल के इन बकरों की कीमत भी हैरान करने वाली होती है। लिहाजा खरीदार बाहर न जाकर घर बैठे-बैठे ऑनलाइन बकरे खरीद रहे हैं।

इस बीच शहर में एक बकरे की चर्चा जोरों पर है। यह साधारण बकरा नहीं है बल्कि इसकी खासियत इसे अन्य बकरों से अलग बनाती है। तोतापारी व जमनापारी क्रास नस्ल का यह बकरा दिखने में जितना खास है उतनी ही इसकी खूबियां हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई फरीद नगर निवासी आई अहमद उर्फ लाल बहादुर मालिक हैं। उन्होंने इसे 1।53 लाख रुपये में खरीदा है।

जानकारी के मुताबिक, लाल बहादुर सप्ताह भर पहले इस बकरे को पंजाब से लाए हैं। अहमद उर्फ लाल बहादुर फरीद नगर का रहने वाला है। बकरे के संबंध में अहमद ने बताया कि, उन्होंने इस बकरे को पंजाब से खरीदा था। 1।53 लाख रुपये के इस बकरे को पंजाब से यहां लाने में 23 हजार रुपये का खर्च आया। बकरे का वजन 148 किलो है।

बकरे की लंबाई 8 फीट और यह अपनी गर्दन को 10 फीट की ऊंचाई तक ले जा सकता है। बकरे की डाइट को लेकर उन्होंने बताया कि, विशेष तो कुछ नहीं लेकिन यह फलों का शौकीन है और ताजी सब्जियां भी बड़े ही चाव से खाता है। अहमद ने बताया कि, इस बकरीद इसे कुर्बानी के लिए लाया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER