रिलेशनशिप / पति देख रहा था पॉर्न मूवी, वीडियो में पत्नी को देख उड़ गए होश, जाने पूरा मामला

News18 : Feb 05, 2020, 02:53 PM
बेंगलुरु | एक महिला को अपने पति को पॉर्न फिल्म दिखाना उस समय भारी पड़ गया जब पॉर्न में महिला का ही वीडियो चलने लगा। वीडियो में महिला किसी गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती दिखाई दी। वीडियो देख पति के होश उड़ गए और पति ने उसी समय पत्नी से रिश्ते खत्म कर लिए। महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए अब पुलिस कमिश्नर ऑफिस में परिहार फैमिली काउंसलिंग का दरवाजा खटखटाया है।

कोलकाता की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी उत्तर प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय शख्स से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमनिअल साइट के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने 2018 में शादी की और उसके बाद बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए। महिला ने शादी से पहले ही अपने पति को बता दिया था कि उसका एक प्रेमी था, जिसके साथ उसका ब्रेकअप हो गया है। बताया जाता है दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। हालांकि, पत्नी अपने पति पर अक्सर पॉर्न मूवी देखने का दबाव बनाती थी।

एक दिन पति-पत्नी मोबइल पर सेव किए हुए पॉर्न देख रहे थे। इसी दौरान एक वीडियो चला, जिसमें पत्नी किसी और मर्द के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद दोनों के ही होश उड़ गए।

महिला ने बताया वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स उसका पुराना प्रेमी है जो उसे अक्सर ब्लैकमेल करता था। महिला ने बताया कि उसने यह वीडियो केवल इसलिए सहेज कर रखा था, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसे सबूत के तौर पर दिखाया जा सके। उस समय पति काफी नाराज हुआ, लेकिन बाद में सब कुछ पहले जैसा ही चलते लगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER