राजस्थान / ना नहीं कहूंगा, बड़ी जिम्मेदारी को गहलोत तैयार, खुलकर पेश की दावेदारी

Zoom News : Sep 21, 2022, 01:14 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा दिया है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने एक बार फिर राहुल गांधी से यह पद स्वीकार करने की अपील की है। लेकिन यह भी कह दिया कि यदि पार्टी को उनकी जरूरत महसूस होती है तो वह इनकार नहीं करेंगे। गहलोत दावेदारी पर अंतिम मुहर से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

अशोक गहलोत ने मीडिया के सामने कहा, ''यदि पार्टी के लोग सोचते हैं कि पार्टी अध्यक्ष या मुख्यमंत्री के लिए मेरी जरूरत है तो मैं ना नहीं कहूंगा। मैं एक बार फिर राहुल गांधी से अपील करूंगा (अध्यक्ष बनने के लिए) यदि वह पार्टी अध्यक्ष के रूप में भारत जोड़ो यात्रा करते हैं तो यह पार्टी के लिए औरा बनाएगा।'' 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER