रिलेशनशिप / इन 6 तरह के लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां, क्या आप में है ये क्वालिटी?

Zee News : Jun 24, 2020, 09:57 PM
लाइफस्टाइल डेस्क | अगर आप स्मार्ट हैं और इसके बाद भी आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं तो आपको जरूर लगता होगा कि ऐसा क्यों है? लड़कियों को आखिर आप में क्या पसंद नहीं आता है? या आप लड़कियों को इंप्रेस क्यों नहीं कर पाते हैं? आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि लड़कियां बॉयफ्रेंड के रूप में उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो कुछ खास खूबियों से भरे होते हैं। बात जब जीवनसाथी के चयन की आती है तो स्मार्टनेस सेकेंडरी हो जाता है। लड़के और लड़कियों की पसंद में बेसिक अंतर ये होता है कि लड़कियां अपने पार्टनर में खूबसूरती को तरजीह नहीं देती हैं, बल्कि वे ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो सेंसिबल और उनकी इज्जत करने वाले होते हैं। वह लड़कों में कम से कम 6 खूबियां जरूर देखती हैं।

इन खूबियों वाले लड़कों को खूब पसंद करती हैं लड़कियां

खुले विचारों वाले

लड़कियों की पहली पसंद वो लड़के होते हैं जो खुले विचारों के होते हैं। ज्यादा रोक-टोक या पाबंदी लगाने वाले लड़कों को लड़कियां बिलकुल पसंद नहीं करती हैं। वह ऐसे लड़कों को अपने जीवनसाथी के रूप में देखना पसंद करती हैं, जो उनके साथ बहुत पजेसिव न हों या उनकी आजादी में दखल न दें। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं आते जो अपनी मर्जी उनपर थोपने का प्रयास करते हैं। उन्हें ऐसे लड़के चाहिए होते हैं, जो समय और परिस्थितियों के साथ खुद को बदलते हों।

केयरिंग नेचर 

लड़कियां, लड़कों से ज्यादा केयरिंग नेचर होती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे अपने पार्टनर से ऐसा उम्मीद नहीं करतीं। लड़कियां भी चाहती हैं कि जब उन्हें जरूरत हो तो उनका पार्टनर या दोस्त भी उनकी केयर करें। कई बार लड़कियां भावनात्मक सपोर्ट करने वाले दोस्त को ज्यादा तरजीह देती हैं। यदि आप उनके इमोशन्स का सम्मान करें और उनकी केयर करें, तो वह आप आसानी से फिदा हो सकती हैं।

महिलाओं का सम्मान करने वाले

अगर आप लड़कियों का मजाक बनाते हैं या उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करते हैं तो आपकी गर्लफ्रेंड आपसे दूर हो जाएगी। क्योंकि उसे पता होगा कि आप महिलाओं का सम्मान नहीं करते और किसी भी समय उसे भी आप अपमानित कर सकते हैं।

फ्रेंडली नेचर 

अगर आपका नेचर फ्रेंडली है तो आप पर एक नहीं कई लड़कियां फिदा हो सकती हैं। लड़कियों को मदद करने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं। खड़ूस और ज्यादा सख्त लड़कों से वह दूर रहना पसंद करती हैं।

सादगी पसंद 

अगर आप बहुत ज्यादा दिखावटी या फेंकू टाइप के हैं, तो आपको लड़कियों का साथ नहीं मिल सकता। ऐसे लड़कों को लड़कियां ज्यादा समय तक नहीं झेल पाती हैं। लाइफ लॉन्ग उनके साथ दोस्ती करना लड़कियों को पसंद नहीं आता। लड़कियां सादगी पसंद लड़कों से ज्यादा इंप्रेस होती हैं।

पर्सनल स्पेस में दखल न देने वाले

अगर आप हमेशा लड़कियों की लाइफ में ताकाझांकी करते हैं तो आपके लिए गर्लफ्रेंड मिलना मुश्किल है। यदि आप लड़कियों की पर्सनल लाइफ में दखल करते हैं या उन्हें स्पेस नहीं देते तो आपसे लड़कियां दूर रहना चाहेंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER