बॉलीवुड / करीना और सैफ के फोटोशूट में तैमूर अली ने की मस्ती, हाथ में उठाई 'Gun' और फिर...

News18 : Feb 29, 2020, 01:06 PM
मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। हमेशा ही अपनी क्यूट हरकतों की वजह से वो अपने फैन्स के दिलों में रहते हैं। हाल ही में मामा की शादी में तैमूर पापा के कंधे पर नाचते दिखे थे। एक बार फिर से तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पापा-मम्मी के काम के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तैमूर अली खान के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक फोटो शूट में बिजी थे। उनके साथ तैमूर भी था। इस बीच सैफ और करीना के साथ पटौदी खानदान का लाडला मस्ती के मूड में नजर आया। वीडियो में तैमूर सेट पर एक असिस्टेंट के साथ एयर ब्लोअर से खेलता नजर आ रहा है। हुआ यूं कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान को एक शूट के लिए महबूब स्टूडियो जाना था। बांद्रा स्थित इस स्टूडियो में सैफ-करीना अपने साथ इस लिटिल मंचकिन को भी ले आए। सेट पर जब तक सैफ-करीना शूटिंग कर रहे थे तब तक तैमूर असिस्टेंट्स के साथ खलेता नजर आए।

इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भियानी ने शेयर किया है। साथ में कैप्शन दिया है, 'सबसे प्यारी चीज जो आपने देखी है'। इसके साथ ही इस वीडियो को तैमूर के कई फैन क्लब ने भी शेयर किया है।  तैमूर अली खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले तैमूर अली खान का एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। इस फोटो में स्टारकिड मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट के साथ नजर आ रहे थे। फोटो में खास बात यह थी कि तैमूर कैजुअल आउटफिट के साथ पंजाबी जूती पहने नजर आ रहे थे। तैमूर ने अपनी इस फोटो से एक बार फिर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER