इंदौर / पोर्न फिल्म दिखाकर उसी तरह संबंध बनाता था पति, पत्नी ने ली कोर्ट की शरण; जांच में आरोप की पुष्टि

Dainik Bhaskar : Aug 01, 2019, 04:47 PM
इंदौर. पोर्न फिल्में दिखाकर उसी तरह अप्राकृतिक संबंध बनाने वाले पति के खिलाफ पीड़ित पत्नी ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट द्वारा मामले की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग से करवाई गई। जांच में आरोप की पुष्टि हुई है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पीड़िता के वकील ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का विवाह नवंबर 2018 में सूर्यदेव नगर में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोपी युवक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने युवती को 5 लाख रुपए दहेज लाने के लिए परेशान करना प्रारंभ कर दिया। वहीं पीड़िता का पति उसे विदेशी पोर्न फिल्में दिखाकर उसी तरह से संबंध बनाने को मजबूर करता था। पति ने कई बार पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। 

पति की हरकतों से परेशान होकर युवती ने महिला थाने पर शिकायत की। महिला थाना ने उसके पति को समझाइस देकर दोनों की सुलह करवा दी। आरोपी पति फिर भी नहीं माना। हालांकि लोकलाज के डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई थी। 

7 जुलाई 2019 को पीड़िता ने इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र का सेमिनार अटैंड किया। इसमें महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के विरोध को लेकर जनता को जागरुक किया गया था और महिलाओं के अधिकारों की बात बताई गई थी। एसएसपी की बातों को सुनकर युवती ने उसके पति के खिलाफ कनाड़िया थाने में केस दर्ज कराया साथ ही अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर जिला न्यायालय में याचिका लगाई। याचिका पर कोर्ट ने मामले की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी थी। मामले में कोर्ट ने 7 सितंबर को आरोपी पति व अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER