Zoom News : Nov 14, 2019, 08:21 PM
जयपुर. खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में लगभग ₹50 लाख की लागत से बने स्मार्ट शौचालय का लोकार्पण महापौर विष्णु लाटा द्वारा गुरुवार दोपहर 2:00 बजे किया गया। मंदिर परिसर में ही बनी हाई मास्क लाइट का लोकार्पण भी महापौर ने किया। इसके साथ ही दिल्ली रोड पर स्थित बड़े नाले को ढकने के कार्य का लोकार्पण भी मेयर द्वारा किया गया।मुख्य सचेतक महेश जोशी एवं महापौर विष्णु लाटा पहुंचे खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन किये। लोकार्पण में विधायक रफीक खान भी पहुंचे। महापौर ने कहा लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा।