दुनिया / भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका करेगे Quad बैठक, चीन होगा निशाने पर

Zoom News : Sep 30, 2020, 07:18 AM
नई दिल्ली। भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के विदेश मंत्री 6 अक्टूबर को QUAD के तहत बैठक करेंगे। ये बैठक चीन की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर की जाएगी। यह बहुप्रतीक्षित बैठक टोक्यो में होगी। QUAD के लिए कोई भी देश लक्षित नहीं है लेकिन यह अनौपचारिक समूह चीन पर अपनी नजरे गड़ाए हुए है। साथ ही यह भारत-प्रशांत क्षेत्र और हिंद महासागर की सुरक्षा को भी करीब से देख रहा है। वही बीजिंग ने सभी चार QUAD सदस्यों के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है।


क्या है QUAD

QUAD संवाद लोकतांत्रिक देशों के बीच एक अनौपचारिक टाई-अप है जो सैन्य रसद समर्थन, अभ्यास और सूचना के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देता है। इसके माध्यम से, इंडो-पैसिफिक समुद्री संचार लेन को कृत्रिम और अवरोधों से मुक्त रखा गया है। QUAD संवाद में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारतीय विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मैरिस पायने भाग लेंगे।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER