एंटरटेनमेंट / विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सुबह उठते ही सबसे पहले करते हैं ये काम, फिर शुरू करते हैं अपना दिन

ABP News : Aug 28, 2020, 07:43 AM
भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को खुशखबरी दी। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस सेलेब्रिटी जोड़े ने गुरुवार को अपने फैंस को यह जानकारी दी कि उनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर के साथ इस खबर का ऐलान किया। आज हम आपको दोनों की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी होगी।

विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्सर दोनों अपने कठिन वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। फिटनेस फ्रीक कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं। सुबह से लेकर रात तक दोनों डाइट चार्ट फॉलो करते हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने काफी समय साथ गुजारा लेकिन घर पर रहने के बावजूद दोनों ने अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दिया। दोनों साथ में जिम में काफी वक्त गुजारते थे।

ऐसे करते हैं विराट-अनुष्का दिन की शुरुआत

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए सुबह बहुत सारा पानी, नींबू पानी और एल्कलाइन पानी पीते हैं। ऐसा करने से वह पूरे दिन हाइड्रेट रहते हैं। विराट और अनुष्का खाने में वह चीजें खाना पसंद करते हैं जो पचने में आसान रहें और स्वास्थ्य के लिए अच्छी हों। अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।

बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। कोरोना वायरस के फैलने के कारण इस बार आईपीएल भारत की जगह यूएई में खेला जा रहा है। फैन्स आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER