IPL 2020 / प्रियंका चोपड़ा ने Dhoni के लिए कही ऐसी रोमांटिक शायरी, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखे Video

NDTV : Jul 26, 2020, 08:07 PM
IPL 2020 का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने वाला है। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन इस बार भारत में नहीं होगा। बता दें कि आईपीएल 2020 के शेड्यूल ( IPL 2020 Schedule) की घोषणा जल्द से जल्द होने वाली है। क्रिकेट फैन्स एक बार फिर आईपीएल के इंतजार बेसर्बी से कर रहे हैं। आईपीएल टूर्नामेंट के आय़ोजन के साथ-साथ क्रिकेट फैन्स धोनी को एक बार फिर क्रिकेट खेलते हुए देख पाएंगे। बता दें कि 2019 वर्ल्डकप के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। ऐसे में अब 19 सितंबर से धोनी का जलवा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेगा। आईपीएल के आयोजन के ऐलान के बाद एम एस धोनी (MS Dhoni) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मजाक करती हुए नजर आ रही हैं। (Priyanka Chopra with MS Dhoni)

यह वीडियो 2016 के आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2020 opening ceremony) का है। वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्रिकेटर धोनी (Dhoni) के लिए शायरी कहती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने शायरी के दौरान कहा, आपको देखकर मुझे एक शायरी याद आ रहा है। अगर आप कहें तो मैं कहूं। इसपर धोनी ने उन्हें शायरी कहने को कहते हैं, इरशाद, एक्ट्रेस ने फिर शायरी सुनाना शुरू किया, ' भगवान को साक्षी मानकर आपने उससे शादी की, आपको भगवान मानकर साक्षी ने आपसे शादी कर ली यार'।

प्रियंका के इतना कहते ही धोनी मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अबतक 4 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा गया है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम 3 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी। 2018 और 2019 के आईपीएल मे सीएसके फाइनल (CSK) में पहुंची थी। हालांकि 2018 के आईपीएल को सीएसके जीतने में सफल रही लेकिन आखिरी आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया। 

एम एस धोनी की कप्तानी अबतक बेहद ही कमाल (MS Dhoni successful captains in IPL history) की रही है। माही ने अबतक आईपीएल में 174 मैचों में कप्तानी की है जिसमें सीएसके को 104 मैचों में जीत मिली है। सीएसके की कप्तानी करते हुए टीम को धोनी ने 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनाया है। ऐसे में आईपीएल 2020 में भी फैन्स चाह रहे हैं कि धोनी की कप्तानी का जलवा दिखे और सीएसके एक बार फिर चैंपियन बने। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER