बॉलीवुड / क्या सोनम कपूर छुपा रहीं बेबी बंप, प्रेग्नेंट होने के कयास: देखे वीडियो

AMAR UJALA : Mar 21, 2020, 11:43 AM
बॉलीवुड डेस्क | कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। जो सितारे विदेश से लौटे हैं उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी पति आनंद आहूजा के साथ बीते दिनों लंदन से मुंबई लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। इस दौरान सोनम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वीडियो में सोनम अपनी सासू मां के साथ खास अंदाज में बात कर रही हैं। सोनम कपूर ऊपर कमरे में हैं और उनकी सास प्रिया आहूजा नीचे खड़ी हैं। इस दौरान सोनम सफेद कपड़ों में हैं। ढीले ढाले कपड़े में सोनम को देख उनके प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम के प्रेग्नेंट होने की खबर है इससे पहले भी इस तरह की खबरें आ चुकी हैं जो महज अफवाह साबित हुईं।

अभिनेत्री बुधवार को पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटी हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर मास्क लगाए तस्वीर शेयर करके दी। मास्क वाली तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने पति के साथ भारत जा रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। सभी को ढेर सारा प्यार।' 

इसके साथ ही सोनम ने भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भारत सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की। सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER