IPL 2021 MI vs DC / Ishan Kishan हुए बदकिस्मती का शिकार, अजीबो गरीब तरीके से गंवाया विकेट

Zoom News : Apr 21, 2021, 06:54 AM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा मुंबई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

बड़ी पारी नहीं खेल पाए ईशान

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और एक छक्का लगाया

बदकिस्मती का शिकार हुए ईशान किशन

ईशान किशन (Ishan Kishan) बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने जब 18वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकी तो बॉल ईशान के बल्ले से लगकर उछल गई और स्टंप्स से टकरा गई और अंपायर ने आउट का इशारा कर दिया

दिल्ली ने मुंबई को दी मात

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को उसकी खराब बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा। रोहित की टीम ने ऋषभ पंत की सेना को 138 रन का लक्ष्य दिया था जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19।1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर दिया और 6 विकेट से जीत हासिल की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER