AMAR UJALA : Nov 17, 2019, 10:40 AM
खेल डेस्क | भारत व बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने के लिए उनका एक क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए के मैच के दौरान बीच मैदान में पहुंच गया। 22 वर्ष के इस युवक को पुलिस ने उस पर नजर पड़ते ही हिरासत में ले लिया। विराट के इस फैन ने अपने शरीर पर विराट कोहली लिखवाया हुआ था।कोहली के इस फैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक का नाम सूरज बिष्ट है और उसने बताया कि वो विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन है। सूरज उत्तराखंड का रहने वाला है और इंदौर में खाना बनाने का काम करता है। उसने विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने अपने शरीर पर विराट कोहली लिखा हुआ है, साथ ही उसने अपने हाथ पर विराट कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा है और अपने चेहरे पर वीके (विराट कोहली) भी लिखवा रखा है।
पिछले कुछ सीरीज से मैदान पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मैच के दौरान रोहित शर्मा के पास एक फैन पहुंच गया था और उसने रोहित शर्मा को जमीन पर गिरा तक दिया था। आज इंदौर के मैदान पर एक बार फिर से टीम इंडिया की सुरक्षा में सेंध लग गई। जब कोहली से मिलने यह युवक पहुंच गया।Virat Kohli fan taking fandom to an another level...#INDvBAN pic.twitter.com/XyiT45jEXJ
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) November 16, 2019