बॉलीवुड / जाह्नवी कपूर ने दोस्त संग बोल्ड अंदाज में की मस्ती,देखें वैकेशन Photos

Zoom News : Apr 19, 2021, 09:04 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों वैकेशन मूड में नजर आ रही हैं। वो मालदीव्स में शानदार वैकेशन मना रही हैं। वहीं इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। जाह्नवी अपने फैंस के साथ बेहद शानदार वैकेशन फोटोज साझा करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त के साथ कुछ मस्तीभरी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी की ये लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती नजर आ रही हैं।

दिखा पॉनीटेल वाला लुक

जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ वैकेशन पर निकली हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मालदीव्स वैकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो अपनी एक दोस्त के साथ मस्ती करती और धूप सेंकती दिखाई दे रही हैं। लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने व्हाइट रंग का क्रॉप टॉप और हॉट पैंट्स पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को एक पॉनीटेल में बांधा हुआ है। यहां देखें जाह्नवी द्वारा शेयर की गई फोटोज-

अलग अंदाज ने खींचा ध्यान

जाह्नवी अपनी वैकेशन के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इससे पहले वो फैंस को सिल्वर स्विमसूट और फ्लॉरल बिकिनी फोटोज शेयर कर सरप्राइज दे चुकी हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी दोस्त संग मस्ती की फोटो शेयर की है। इस वैकेशन फोटोज में जाह्नवी कपूर का अगल अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने बिकिनी में नहीं बल्कि क्रॉप टॉप में ट्रेंडी लुक फ्लॉन्ट किया है। जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा उनकी मुस्कान भी फैंस का दिल जीत रही है।

दोस्तों संग फन टाइम

इससे पहले जाह्नवी ने अपने दोस्तों संग फन टाइम का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वैकेशन पर आए उनके सभी दोस्त अजीबो-गरीब अंदाज में डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में जाह्नवी स्वेटशर्ट में बेहद क्यूट दिखी थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER