बॉलीवुड / जान्हवी ने चलाया ई- रिक्शा, टीम मेंबर्स बोले- 'हमें बचाओ, हमें बचाओ'

Zoom News : Feb 11, 2021, 09:23 AM
बॉलीवुड: अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। जान्हवी इन दिनों फिल्म 'गुड लक जैरी' के शूट में बिजी हैं। ऐसे में शूटिंग सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें जान्हवी कपूर काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वहीं जान्हवी के रिक्शा चलाते हुए वीडियो को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि आनंद एल राय निर्देशित फिल्म गुड लक जैरी का शूट नॉर्थ इंडिया में जारी है। जान्हवी कपूर पहले भी फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। ऐसे में अब जान्हवी ने कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने वीडियोज भी साझा किए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में जान्हवी कपूर ई- रिक्शा चलाती नजर आ रही हैं और रिक्शे में पीछे उनकी टीम के कुछ लोग बैठे हैं।

वीडियो को शूट करते हुए व्यक्ति जान्हवी से कह रहा है, ' बस बस बस... आगे रास्ता नहीं है, अब घुमाना पड़ेगा।' वहीं जान्हवी कहती हैं- 'आगे जाना है।' इस मजेदार वीडियो में पीछे बैठे लोग कह रहे हैं- हमें बचाओ, हमें बचाओ। वहीं इसके अलावा जो जान्हवी ने फोटोज साझा की हैं, उनमें लोकेशन के कुछ सीन्स और खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक और वीडियो में जान्हवी कपूर की हेयरड्रेसर ने कई कलरफुल बिंदी लगा रखी है। इस पोस्ट को साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'फिल्म शूट करके मजा आता है।'

जान्हवी कपूर के इस पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक्स और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग जहां जान्हवी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई फैन्स को जान्हवी का ई- रिक्शा चलाना काफी क्यूट लग रहा है। जान्हवी के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभी तक 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। याद दिला दें कि जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले जान्हवी कपूर ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में जान्हवी कपूर बेली डांस करते नजर आ रही हैं। जान्हवी ने करीना कपूर खान और शाहरुख खान की फिल्म अशोका के गाने सन सनाना पर डांस किया था। जान्हवी का ये वीडियो वायरल हो गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER