Zoom News : Jan 12, 2021, 09:32 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को उनकी फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन डांस के लिए भी जाना जाता है। दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर डांस के मामले में अपनी मां के नक्शेकदम पर चलती नजर आ रही हैं। वह आए दिन अपने डांस रिहर्सल वीडियोज शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज देती हैं। इस बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बेली डांस का वीडियो शेयर करके तहलका मचा दिया है।तीन घंटे में 7 लाख लाइकजाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 3 घंटे पहले ही अपने इस वीडियो को शेयर किया है। 3 घंटे में इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई फैन पेजेस पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लोगों को दीवाना बना रही हैं। उनकी लहराती कमर को देख लोगों को शकीरा की याद आ रही है। देखिए ये वीडियो....
इस गाने पर किया डांसइस वीडियो में जाह्नवी कपूर करीना कपूर और शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने डांस करने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा है, 'मिसिंग पोस्ट बूरिटो बेली डांस सेशन'। अब उनके फैंस दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं।इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2020 में 'घोस्ट स्टोरीज' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी दो शानदार फिल्में दी हैं। जल्द ही उन्हें 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन कोलिन डी'कुन्हा द्वारा किया गया है और करण जौहर द्वारा निर्मित उनके होम बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत है।जाह्नवी के पास राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ 'रूही अफसाना' नाम की हॉरर-कॉमेडी भी है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है और मडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर के प्रॉडक्शन की 'तख्त' में भी काम कर रही हैं। हाल में जाह्नवी की एक और फिल्म 'गुड लक जैरी' का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है जिसे आनंद एल राय बनाने जा रहे हैं।