Bihar Elections / चुनावी रैली में बोले जेपी नड्डा- पहले जाति होती थी वोटिंग अब रिपोर्ट कार्ड के आधार पर

Zoom News : Oct 16, 2020, 03:03 PM
Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी जोरो शोरो से प्रचार कर रही है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के चुनावी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को लालू-राबड़ी राज पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राजद के राज में प्रदेश की शिक्षा व्‍यवस्‍था चौपट हो गई थी। बिहार को चारावाह विश्‍वविद्यालय देते-देते चारागाह बना दिया गया। अब चारा वाले जेल में हैं। उन्‍होंने कहा राजद के राज शहाबुद्दीन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी। पहले जाति के आधार पर वोटिंग होती थी। अब रिपोर्ट कार्ड के आधार पर वोट मिलता है। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्‍कृति बदल गई है। 

बांका की रैली में उन्‍होंने केंद्र और बिहार सरकार की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में बताया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि 2014 के पहले चुनाव के भाषणों में एक दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप, जातिवाद, लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना, समाज को तोड़ने का प्रयास होता था। नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति बदली है। अब सरकारों को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है। जनता तब वोट देती है। 

जेपी नड्डा ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी ने बिहार के  लिए 1.25 हजार करोड़ का पैकेज दिया था। इसके ऊपर भी 40 हजार करोड़ रुपये का पैकेज बिहार के विकास के लिए दिया। उन्‍होंने कहा कि सजग समाज वही होता है, जो सजग नेता को पहचान लेता है। जो सजग नेता को शाबाशी देता है। जो अपना हित जानता है। जो अपने अहित से बचने के लिए तैयार रहता है। उन्‍होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नड्डा ने जनता के बीच सवाल उछाला बिहार के पास क्या नहीं है? भागलपुर के सिल्क का कितना महत्व है इसे समझना चाहिए। उन्‍होंने नौजवानों से वोकल फॉर लोकल होने का आह्वान किया। बोले-नौजवान, भागलपुर के सिल्क की वर्ल्ड में ब्रांडिंग करें। भारत सरकार और बिहार सरकार उनकी मदद करेगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER