News18 : Jan 08, 2020, 03:49 PM
मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nyasa) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा ने भले ही फिल्मों में कदम नहीं रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। काजोल मे अपनी बेटी को लेकर खुलकर बातें कीं। काजोल ने अपने बारे में वो एक बात भी बताई जिसे न्यासा बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। काजोल बेटी न्यासा को अपना सबसे बड़ा फैशन क्रिटिक मानती हैं।काजोल ने बताया कि उनकी बेटी को उनका फैशन सेंस बिलकुल नहीं पसंद ,ऐसा बहुत कम होता है जब उन्हें बेटी न्यासा से उनके ड्रेस को लेकर कॉम्प्लिमेंट मिलता है। काजोल कहती है कि जब उन्हें बेटी कॉम्प्लिमेंट देती है तो वो ये मान लेती हैं कि मैं जरूर बहुत अच्छी लग रही हूं। काजोल बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि सिर्फ फैशन के मामले में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के मामलो में भी न्यासा ही उन्हें टिप्स देती हैं।
काजोल कहती हैं कि पहले वो सोशल मीडिया से दूर रहती थीं लेकिन उन्हें फिर उनकी बेटी ने समझाया कि उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव होना कितना जरुरी है। इतना ही नहीं काजोल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी न्यासा ने ही बनाया था और अकाउंट बनाने के 6 महीने तक न्यासा ही काजोल के एकाउंट की एडमिन थीं। वो खुद अकाउंट देखती और तस्वीरें वीडियो पोस्ट करती थीं।काजोल और अजय देवगन ने बातचीत में बताया कि वे दोनों बच्चों से काफी कुछ सीखते हैं और कई बार तो उन्हें बच्चों से आलोचना भी सुननी पड़ती है। क्योकि बच्चे आपको बाहरी दुनिया जैसा नहीं बल्कि हकीकत का आईना दिखाते हैं।
काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया की उनके बेटे युग को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया और युग ने अनगिनत बार फिल्म का ट्रेलर देखा है। काजोल कहती हैं कि उसे फिल्म का ट्रेलर वाकई अच्छा लगा इसीलिए उसने तारीफ की। अगर युग को कोई बात या चीज अच्छी नहीं लगती तो वो तपाक से बोल देता है।बता दें अजय देवगन और काजोल की जोड़ी करीब दस साल बाद फिल्म 'तानाजी' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आएंगे।