बॉलीवुड / शादी से पहले ये बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मों में बनीं मां, चर्चा में खूब रहा किरदार

Zee News : Jun 30, 2020, 07:22 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड में ऐसी तमाम एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। एक्टर संग रोमांस हो या फिर झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार, इन अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से किरदार में जान फूंक दीं। वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने असल जिंदगी में शादी भी नहीं की थी और पर्दे पर मां की भूमिका में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस किरदार से इन एक्ट्रेस ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। आज हम उन्हीं एक्ट्रेस से आपको रू-ब -रू कराएंगे जिन्होंने पर्दे पर मां की भूमिका से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिल जीत लिया।  

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल आज इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन एक समय उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'गदर' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच जगह बना ली थी। अमीषा ने सनी देओल की फिल्म 'गदर' में उत्कर्ष शर्मा की मां का रोल प्ले किया था और जमकर चर्चा में रहीं।  

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चर्चित और डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उन्होंने मां की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की ही। रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। 

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस फिल्मी पर्दे पर मां की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'ब्रदर्स' में वो अक्षय कुमार की पत्नी के साथ उनके बच्चे की मां के रोल में दिखाई दे चुकी हैं। 

कंगना रनौत

कंगना रनौत बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना अकेले दम पर फिल्में हिट कराने का दम भरती हैं। फिल्म 'मणीकर्णिका' में उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का रोल प्ले किया था, साथ एक मां की भूमिका भी निभाई थीं। 

कैटरीना कैफ

साल 2009 में आई फिल्म 'न्यूयॉर्क' में कैटरीना कैफ एक मां के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और इरफान भी अहम भूमिका में नजर आए थे। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज बेशक निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं लेकिन साल 2015 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' में वो मां की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में भी उन्होंने मां का रोल प्ले किया था। 

ऋचा चड्ढा

साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में ऋचा चड्ढा मां के रोल में नजर आई थीं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और ऋचा के किरदार ने भी हर किसी का दिल जीता लिया था।

यामी गौतम

वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' में यामी गौतम उनकी पत्नी के रोल में नजर आई थीं, दोनों का एक बेटा भी होता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी दमदार रोल देखने को मिला था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER