बॉलीवुड / करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी पर आया पिता रणधीर कपूर का रिएक्शन, कहा- दो बच्चे होने चाहिए

Live Hindustan : Aug 12, 2020, 11:04 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं। इंटरनेट पर करीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसका मतलब है कि तैमूर अली खान जल्द ही बड़े भाई का फर्ज निभाने वाले हैं। हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान से जब इसपर रिएक्शन देने के लिए कहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा है दो बच्चे होने जरूरी हैं। 

रणधीर कपूर ने खबरों को खारिज तो नहीं किया पर कहा कि करीना और सैफ ने अभी तक उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी है। मुझे तो ये बात पहली बार पता चल रही है। उम्मीद करता हूं ये सच हो, मैं तो बहुत खुश होऊंगा। दो बच्चे तो होने चाहिए जिससे एक-दसरे को कंपनी मिल सके। क्या सच में तैमूर को एक साथी मिलने वाला है? साल 2018 सितंबर में जब करीना कपूर से फैमिली प्लानिंग के लिए पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि दो साल बाद वह और सैफ दूसरा बेबी प्लान करेंगे।

आपको बता दें कि करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ। वह अब साढ़े तीन साल के हो चुके हैं। करीना कपूर खान अगली फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ में भी नजर आने वाली हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER