बॉलीवुड / डिलिवरी के बाद करीना के साथ पहली बार निकले सैफ, लोगों ने किया ट्रोल

Zoom News : Mar 09, 2021, 08:04 PM
बॉलीवुड: करीना कपूर खान हाल ही में मां बनी हैं। हॉस्पिटल से लौटने के बाद वह अब तक घर पर थीं। तैमूर के छोटे भाई और बेबो से मिलने फ्रेंड्स और फैमिली का उनके घर आना-जाना लगा है। इस बीच करीना सैफ के साथ घर से बाहर नजर आए।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रहीं वायरल

करीना कपूर घर से बाहर निकलें तो उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलिवरी के बाद कोरोना के चलते उन्होंने घर पर ही रहने का फैसला लिया है। हालांकि इस बीच उन्हें सैफ के साथ देखा गया। करीना और सैफ दोनों ने मास्क पहन रखा था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं।

यूजर ने लिखा, झगड़ रहे हैं सैफ

एक यूजर ने कॉमेंट किया है, काहे गरम मिजाज में लग रहे हैं दोनों। एक ने लिखा है झगड़ रहे हैं सैफ। करीना महिला दिवस पर अपने बेटे की झलक दिखा चुकी हैं। मीडिया और उनके फैन्स बच्चे की पूरी तस्वीर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। करीना के पापा रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बच्चा कैसा दिखता है। पहले तो उन्होंने कहा कि उन्हें सारे बच्चे एक जैसे लगते हैं। इसके बाद बताया था कि सब कह रहे हैं कि बच्चा तैमूर जैसा है।

बच्चे के नाम को लेकर हुए थे ट्रोल

करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके नाम के चर्चे शुरू हो गए थे। सैफ-करीना ने अब तक बच्चे का नाम नहीं बताया है। उनके पहले बेटे तैमूर के जन्म के बाद नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था।, जिससे सैफ और करीना काफी परेशान हुए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER