बॉलीवुड / करीना कपूर के साथ रैंप वॉक करते दिखे कार्तिक आर्यन, नजरें हटाना मुश्किल: देखे वीडियो

Live Hindustan : Feb 02, 2020, 02:43 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान के उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर व्हाइट लहंगे में इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि कार्तिक आर्यन उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। लगातार ब्लश करते नजर आ रहे थे। 

करीना कपूर को देखने के बाद कार्तिक का फेशियल एक्सप्रेशन पूरी तरीके से बदला नजर आया। उनका आत्मविश्वास करीना को देखते ही बढ़ने लगा, जैसे की आप वीडियो में भी देख सकते हैं। कार्तिक आर्यन इस दौरान मनीष मल्होत्रा के साथ करीना कपूर का गाउन संभालते भी नजर आए।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया हो। इससे पहले भी ये दोनों मनीष मल्होत्रा के समर कुट्योर 2018, सिंगापुर के लिए साथ रैंप पर आ चुके हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने कंफेस भी किया था कि उन्हें करीना कपूर के ऊपर क्रश है। एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था कि करीना एक कमर्शियल एक्ट्रेस हैं। मेरी तरह उन्हें फिल्में देखना और उसका हिस्सा बनना पसंद है। उनके साथ टाइम स्पेंड कर मैं बेहद खुश हूं। करीना कपूर के ऊपर मुझे शुरू से ही क्रश रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER