बॉलीवुड / कार्तिक आर्यन को फैंस ने रोका तो कार के बोनट पर चढ़कर देने लगे फ्लाइंग KISS, देखें वीडियो

Live Hindustan : Jan 26, 2020, 07:37 AM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कुछ ही समय में काफी सक्सेसफुल हो चुके हैं। उनके देशभर में फैंस की संख्या काफी बढ़ चुकी है और लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग देखी जा सकती है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में कार्तिक आर्यन कार के बोनट पर खड़े हुए हैं। वहीं, उनके चारों ओर फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। फैंस लगातार चिल्ला रहे हैं। कुछ फैंस कार्तिक से ऑटोग्राफ की मांग कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने फैंस के लिए फ्लाइंग किस भी देते हुए देखे जा सकते हैं। 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ग्रे जेकैट और काले रंग की जींस पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने एक कैप भी लगा रखी है। इस वीडियो को विरल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म सारा अली खान के साथ 'लव आज कल' है। इसके अलावा कार्तिक इस साल भूलभुलैया 2 और दोस्ताना 2 की शूटिंग में भी बिजी रहने वाले हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER