राशिफल 12 जुलाई 2020 / सिंह राशि वाले गुस्से पर रखें काबू, इन 5 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन

AajTak : Jul 12, 2020, 06:50 AM
आज का राशिफल 12 जुलाई 2020: सिंह राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट ना आए, इस बात का ध्यान रखना है। क्रोध एवं उत्तेजना पर काबू रखें। वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी द्वारा पूर्ण सहयोग मिलेगा। कहीं न कहीं पहले से कम तनावग्रस्त महसूस करेंगे। अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। श्रुति द्विवेदी से राशि के अनुसार जानिए रविवार को आपके लिए कैसा रहेगा दिन।

1- मेष राशि


जीवनसाथी और संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। कार्यों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा।


2- वृष राशि


आपको अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पण की भावना महसूस होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आर्थिक लाभ के योग नजर आ रहे हैं।


3- मिथुन राशि


आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है। आप अपनी वाणी द्वारा जीवनसाथी को ख़ुश कर पाएंगे। आज के दिन कार्य पूरे होंगे।


4- कर्क राशि


अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बिताएंगे। वहीं, जीवनसाथी द्वारा आपके नए विचारों को सराहा जाएगा। धन लाभ के योग हैं।


5- सिंह राशि


आपके प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट ना आए, इस बात का ध्यान रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर काबू रखें। पारिवारिक सहयोग से कार्य संपन्न होंगे।


6- कन्या राशि


आज के दिन आपको मानसिक चिंता सताएगी लेकिन वाणी द्वारा आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अपनी बात को स्पष्ट कर पाएंगे।


7- तुला राशि


आज के दिन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और संबंध पहले से बहुत मधुर होंगे। परिवार का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा।


8- वृश्चिक राशि


आपके जीवनसाथी द्वारा आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। कहीं न कहीं आप पहले से कम तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।


9- धनु राशि


आज के दिन आपका पूरा ध्यान अपने परिवार के प्रति केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं।


10- मकर राशि


आपको अपने परिवार द्वारा लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई का अनुभव कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।



11- कुंभ राशि


अपने जीवनसाथी या सहयोग द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से तनावमुक्त महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।


12- मीन राशि


अपने जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।




SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER