क्राइम / विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से बनवाई पेंटिंग, और फिर...

AMAR UJALA : Jun 25, 2020, 06:37 PM
केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा पर स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस वीडियो में फातिमा अपने दो नाबालिग बच्चों से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग बनवा रही है। 

पथानामथिट्टा जिले के थिरुवल्ला पुलिस स्टेशन ने फातिमा के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप से यौन सामग्री प्रसारित करना) और बाल अपराध के लिए किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह मामला एक स्थानीय भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि वीडियो कैसे और क्यों अपलोड किया गया था? फिलहाल, हम मामले की जांच कर रहे हैं। फातिमा ने इस वीडियो को फेसबुक अकाउंट के माध्यम से अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था।

साथ ही उन्होंने एक नोट लिखकर ऐसा करने की वजह भी बताई थी। उन्होंने अपने नोट में लिखा कि आंखों में संक्रमण के कारण वह आराम कर रही थी, इस दौरान उनके बच्चों ने उनके शरीर पर पेंटिंग बनाई। 

फातिमा ने अक्तूबर 2018 में उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया था। दरअसल, कोर्ट ने सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रार्थना करने की अनुमति दी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER